Home Science ISRO आज लॉन्च करेगा इनसैट-3 डीएस

ISRO आज लॉन्च करेगा इनसैट-3 डीएस

वेदर सैटेलाइट लॉन्चिंग से रचेगा इतिहास

by Farha Siddiqui
0 comment
3DS today

17 February 2024 

इसरो मौसम की सही जानकारी देने वाले सैटेलाइट इनसैट-3 डीएस को आज लॉन्च करने जा रहा है। इसकी लॉन्चिंग आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आज शाम 5:35 बजे होगी। प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुक्रवार से शुरू हो चुकी है।

इसरो का कहना है कि इस मिशन का उद्देश्य मौजूदा उपग्रहों इनसैट-3डी और इनसैट-3डीआर को एडवांस मौसम से संबंधित जानकारियों के लिए निरंतर सेवाएं देना, वेदर फोरकास्ट, जमीन और महासागर सतहों की निगरानी कर डिजास्टर रिलेटेड चेतावनियां देना, सैटेलाइट एडेड रिसर्च और रेस्क्यू सर्विस प्रदान करना है।

इसरो ने बताया कि लगभग 20 मिनट की उड़ान के बाद 2,274 किलोग्राम वजन वाले उपग्रह भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली (इनसैट) को जीएसएलवी रॉकेट से अलग किए जाने की उम्मीद है।

अर्थ साइंस मिनिस्ट्री के कई डिपार्टमेंट जैसे भारत मौसम विज्ञान विभाग, नेशनल सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्टिंग,भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन  टेक्नोलॉजी, भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र और कई एजेंसियों और संस्थानों को बेहतर वेदर फोरकास्टिंग और मौसम संबंधी सेवाएं देगा। सूत्रों के अनुसार इनसैट-3डीएस की लाइफ लगभग 10 साल होने की उम्मीद है।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2023 Live Times News – All Right Reserved.
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00