Home Regional Chandrayaan-4 Mission: चंद्रयान-4 मिशन पर किया जा रहा काम, इसरो चेयरमैन एस. सोमनाथ ने दी जानकारी

Chandrayaan-4 Mission: चंद्रयान-4 मिशन पर किया जा रहा काम, इसरो चेयरमैन एस. सोमनाथ ने दी जानकारी

by Live Times
0 comment
ISRO Chairman S Somnath

Chandrayaan-4 Mission: ISRO के चेयरमैन ने कहा है कि चंद्रयान-फोर मिशन ‘विकास की प्रक्रिया’ में है. उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष अनुसंधान एक निरंतर प्रक्रिया है और देश तेजी से प्रगति करने की राह पर है.

10 April, 2024

Chandrayaan-4 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (Indian Space Research Institute) ने अपने अगले मून मिशन चंद्रयान-4 (Moon Mission Chandrayaan 4) पर काम करना शुरू कर दिया है. इस कड़ी में अब ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने चंद्रयान-4 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. ISRO के चेयरमैन ने कहा है कि चंद्रयान-फोर मिशन ‘विकास की प्रक्रिया’ में है. उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष अनुसंधान एक निरंतर प्रक्रिया है और देश तेजी से प्रगति करने की राह पर है. मंगलवार को लुधियाना में सत पॉल मित्तल स्कूल की बीसवीं वर्षगांठ में भाग लेने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करने के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी.

इस मौके पर डॉ. एस. सोमनाथ ने कहा कि इसरो चंद्रमा के लिए अपने मिशन के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लिए 2040 के दशक की शुरुआत में चंद्रमा की सतह पर मानव को उतारने के लिए देश का लक्ष्य निर्धारित किया है. पिछले साल ही भारत का चंद्र मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था.

Chandrayaan-4 Mission: प्रधानमंत्री ने की थी घोषणा

इसरो चेयरमैन एस. सोमनाथ (ISRO Chairman S Somnath) का कहना है कि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की है कि 2040 में एक भारतीय चंद्रमा पर उतरेगा. इसके लिए हमें चंद्रमा पर अलग-अलद प्रकार के निरंतर इन्वेस्टिगेशन की आवश्यकता है. चंद्रयान-4 चंद्रमा पर एक यान भेजने और नमूना इकट्ठा करने और उसे पृथ्वी पर वापस लाने की दिशा में पहला कदम है. ये चंद्रमा पर जाने और पृथ्वी पर वापस आने के पूरे चक्र को प्रदर्शित करता है.

इसी तरह जब हम मानव उड़ान के लिए तैयार थे, तो हम चंद्रयान यान पर एक भारतीय को चंद्रमा पर ले जाएंगे और वहां उतरेंगे, प्रयोग करेंगे और वापस आएंगे. एस. चंद्रयान-4र इसी विचार पर आधारित है. यहां पर बता दें कि अक्टूबर, 2023 चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हो गया है. अंतरिक्ष यान को ट्रांसलूनर कक्षा में स्थापित किया गया था. भारत की चंद्रयान-3 मिशन टीम को अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए प्रतिष्ठित 2024 जॉन एल ‘जैक’ स्विगर्ट जूनियर पुरस्कार मिला है.

यह भी पढ़ें- 2019 लोकसभा चुनाव की 5 सबसे बड़ी जीत, जानिये अमित शाह समेत किन-किन नेताओं का नाम है शामिल?

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2023 Live Times News – All Right Reserved.
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00