Home Cultural Ukrainian Woman Adopts Sanatan Culture : यूक्रेनी महिला ने अपनाया सनातन धर्म, मारिया से बनीं कर्णेश्वरी

Ukrainian Woman Adopts Sanatan Culture : यूक्रेनी महिला ने अपनाया सनातन धर्म, मारिया से बनीं कर्णेश्वरी

by Live Times
0 comment
Ukrainian Woman Adopts Sanatan Culture

Ukrainian Woman Adopts Sanatan Culture : यूक्रेन की महिला मारिया ने सनातन संस्कृति (Sanatan Culture) और आयुर्वेद से प्रभावित होकर हिंदू धर्म अपना लिया है. मारिया अब कर्णेश्वरी बन गईं हैं.

23 April, 2024

Ukrainian Woman Adopts Sanatan Culture : मारिया हरियाणा के भिवानी में जहर गिरी आश्रम पहुंची और संगम गिरी महाराज के मार्गदर्शन में हिंदू धर्म की दीक्षा ली. मारिया साल 2016 से भारत में आयुर्वेद पर रिसर्च कर रही थीं, जिसके बाद उन्होंने सनातन धर्म (Sanatan Culture) से प्रभावित होकर उसे हमेशा हमेशा के लिए अपना लिया. दरअसल, इस मौके पर महामंडलेश्वर संगम गिरी महाराज ने बताया कि मरिया साल 2016 में भारत में आई थी तथा उस दौरान वह आयुर्वेद पर शोध कर रही थी. उन्होंने बताया कि मरिया कोरोना काल में करीबन 4 माह तक भारत में ही रही थी तथा यहां पर उन्होंने आयुर्वेद पर अपनी शोध जारी रखी.

मारिया ने आयुर्वेद के चमत्कार पर किया भरोसा

इस दौरान उन्होंने आयुर्वेद के चमत्कार को नजदीक से देखा तथा यह भी देखा कि किस प्रकार से आयुर्वेद पद्धति गंभीर से गंभीर बीमारियों की भी नाशक है. जिसके बाद मरिया को सनातन संस्कृति की महानता का अंदाजा लगा. उन्होंने बताया कि मरिया ने आयुर्वेद पद्धति व सनातन संस्कृति से प्रभावित होकर हिंदू धर्म अपनाने का फैसला लिया तथा वे बाबा जहरगिरी आश्रम में पहुंची तथा आश्रम के पीठाधीश्वर अंतर्राष्ट्रीय श्रीमहंत जूना अखाड़ा डा. अशोक गिरी महाराज के आर्शीवाद से मरिया को हिंदू धर्म की दीक्षा दी गई.

सनातन को लेकार मारिया की सोच

दरअसल, मारिया ने सनातन अपनाने के बाद लोगों को बयाता है कि मैं इस जगह पर आकर बहुत खुश हूं, मेरे गुरु ने मुझे पूरा समय दिया. इसके बाद मैं यूरोप के अपने लोगों को, यूक्रेन के अपने लोगों को ला सकती हूं. युद्ध की स्थिति में यूक्रेन की जनता को सहारे की जरूरत है. युद्ध के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. इसलिए आध्यात्मिक जीवन उन्हें अपने मन और जीवन को बदलने और मजबूत होने में मदद करेगा. कई यूक्रेनी लोग हिंदू संस्कृति में रुचि रखते हैं. जब मैं यूक्रेन वापस जाऊंगी तो उन्हें भारत और हिंदू संस्कृति के बारे में बताऊंगी और फिर इच्छुक लोग यहां आएंगे. अगले साल यूक्रेन के लोग भारत के शक्तिपीठ जैसे आश्रम और आध्यात्मिक जगहों पर आएंगे. इसलिए मैं इन चीजों को अपने कर्म के रूप में करके बहुत खुश हूं.

यह भी पढ़ें – Salman Khan Firing Case: मुंबई पुलिस के हाथ लगे कई अहम सुराग, सामने आई चौंकाने वाली बात

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2023 Live Times News – All Right Reserved.
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00