Home Politics राहुल की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा”की एमपी में एंट्री

राहुल की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा”की एमपी में एंट्री

7 लोकसभा और 54 विधानसभा सीटें होगी कवर

by Farha Siddiqui
0 comment
Rahul Gandhi

02 March 2024

राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में राजस्थान से चलकर मध्य प्रदेश की पावन धरती पर प्रवेश कर चुके है। इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा। राहुल की यात्रा को लेकर एमपी के कांग्रेस नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कांग्रेस नेता कमलनाथ से लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी तक प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए मुरैना पहुंचे। मुरैना में कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ पड़ा। जैसे ही राहुल की यात्रा ने वहा एंट्री की उनका जोरदार स्वागत किया गया। पांच दिनों तक चलने वाली इस यात्रा ने पहले ही दिन सिंधिया के गढ़ में एंट्री की।  

मुरैना में कार्यक्रम के बाद शाम को राहुल गांधी की यात्रा ग्वालियर पहुंची। भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने निरावली से एंट्री करते हुए ग्वालियर में एंट्री की।  जहां हजीरा में राहुल ने एक सभा की। उनका आज ग्वालियर में ही रात्रि विश्राम का प्रोग्राम है और फिर दूसरे दिन यात्रा आगे बढ़ेगी।

3 मार्च को राहुल की यात्रा ग्वालियर में होगी और वो अग्निवीरो से संवाद करेंगे। इसके बाद राहुल मोरखेड़ा में आदिवासियों के साथ बातचीत करेंगे और उनके साथ लंच भी करेंगे। 4 मार्च को राहुल गुना जिले में एक रोड़ शो करेंगे। शाम को ब्यावरा में आम सभा करेंगे। इसके बाद किसानों से एमएसपी के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

5 मार्च को राहुल गांधी शाजापुर में एक रोड शो करेंगे। दोपहर में मक्सी में भोजन के दौरान परीक्षार्थियों से बात करेंगे। शाम को उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचकर राहुल दर्शन करेंगे। उसके बाद राहुल का शाम 5 बजे उज्जैन गेट से देवास गेट तक रोड़ शो होगा। 6 मार्च को राहुल बड़नगर जिले में महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। फिर एक रोड शो करेंगे। दोपहर 12 बजे बदनावर में ही राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रतलाम में नुक्कड़ सभा करेंगे। शाम को उनकी यात्रा सैलाना पहुंचेगी जहा नुक्कड़ सभा के बाद यात्रा राजस्थान की सीमा में एंट्री करेगी। राहुल की यात्रा गुजरात में एंट्री करने से पहले बांसवाड़ा में एक जनसभा के लिए 7 तारीख को राजस्थान लौटेगी।

9 जिलों से गुजरेगी यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राज्य के 9 जिलों से होकर गुजरेगी। इनमें मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, ब्यावरा, शाजापुर उज्जैन, देवास और रतलाम शामिल हैं। न्याय यात्रा के जरिए 7 लोकसभा और 54 विधानसभा क्षेत्र कवर किए जाएंगे। 6 मार्च की रात तक यात्रा मध्य प्रदेश में ही रुकेगी, इसके बाद राजस्थान के बांसवाड़ा में एंट्री करेगी।

मुरैना में कांग्रेस के दिग्गजो का जमावड़ा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस नेताओ में काफी उत्साह दिखाई दिया। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज सुबह ही “राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए वहा पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मैं यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहा हूं। ये जनसंपर्क का सबसे अच्छा माध्यम है”। वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, राज्यसभा सदस्य विवेक तनख़ा, अशोक सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता हेमंत कटारे, वरिष्ठ नेतागण, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, समेत पार्टी के वरिष्ठ अन्य नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों समेत प्रदेश भर के कांग्रेस नेता इस यात्रा में शामिल होने पहुंचे।

वही कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, कि “5 दिन के बाद आज हम फिर से निकले हैं और आज ग्वालियर में हैं। राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर भी जाएंगे। 7 मार्च को बांसवाड़ा में जनसभा होगी और उसके बाद हम गुजरात जाएंगे। 7, 8, 9, और 10 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरात में होगी”।

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी 2024 से शुरू की थी। उनकी ये यात्रा मणिपुर से शुरु हुई थी। राहुल की ये यात्रा 150 दिन की है। जिसमें वो करीब 6200 किमी की दूरी तय करेंगे। ये यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, यूपी, एमपी, राजस्थान, गुजरात, और आखिर में महाराष्ट्र में जाकर खत्म होगी।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2023 Live Times News – All Right Reserved.
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00