Home Science अंतरिक्ष में ‘स्पेस स्टेशन’ भारत की महत्वाकांक्षी योजना- ISRO

अंतरिक्ष में ‘स्पेस स्टेशन’ भारत की महत्वाकांक्षी योजना- ISRO

भारत की महत्वाकांक्षी योजनाएं सही दिशा में

by Farha Siddiqui
0 comment
CHANDRAYAN-3

10 February 2024  

ISRO के चंद्रयान-3 मिशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी. वीरमुथुवेल ने दावा किया है कि 2035 तक अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने और 2040 तक चंद्रमा पर एक एस्ट्रोनॉट को भेजने की महत्वाकांक्षी योजना पर सही दिशा में काम हो रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इसरो अध्यक्ष पहले ही कह चुके हैं कि ये महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं। जो ISRO ने शुरू की हैं। और हम इस दिशा में काम कर रहे हैं।

चंद्रयान-3 ने चंद्र दिवस पूरा किया

चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान के प्रोपल्शन मॉड्यूल को पृथ्वी की कक्षा में वापस लाने में इसरो की सफलता पर वीरमुथुवेल ने कहा कि जहां तक चंद्रयान-3 का सवाल है। लैंडर और रोवर मिशन ने सफलतापूर्वक एक चंद्र दिवस पूरा किया। इसरो वैज्ञानिक ने कहा कि चंद्रमा पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिन के बराबर होता है। हमने सफलतापूर्वक हॉप ऑन प्रयोग पूरा किया। जिसमें हमने उसी इंजन का उपयोग किया जहां हम उतरे थे और फिर से हमने एक पृथ्वी दिवस के लिए पेलोड का संचालन किया।

आपको बता दें कि गुरुवार को इसरो ने श्रीहरिकोटा लॉन्चिंग क्षेत्र पर इनसैट-3 डीएस को तैनात कर दिया है। 17 फरवरी को शाम 5:30 बजे इस सैटेलाइट को प्रक्षेपित किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2023 Live Times News – All Right Reserved.
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00