Home Religious आखिर क्यों लगाया जाता है हिंदू धर्म में तिलक? जानिए महत्व

आखिर क्यों लगाया जाता है हिंदू धर्म में तिलक? जानिए महत्व

तिलक लगाने के चमत्कारी फायदे

by Pooja Attri
0 comment
tilak

11 March 2024

सनातन धर्म में तिलक लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिसका लोग आज भी पालन करते हैं। तिलक व्यक्ति को आध्यात्म से जोड़ने का काम करता है। इसके अलावा इसके कई फायदे भी हैं। जानते हैं रोजाना तिलक लगाने के फायदे…

क्यों लगाया जाता है?
तिलक न सिर्फ संस्कृति बल्कि आध्यात्म की ओर भी संकेत करता है जो आज्ञा चक्र या तीसरी आंख का प्रतिनिधित्व करता है। मान्यतानुसार तिलक लगाने से चेतना जागृत होती है। इसके साथ ही पूजा, ध्यान और धार्मिक गतिविधियों के दौरान तिलक लगाने से दिव्य शक्ति या ऊर्जा के साथ संबंध जुड़ता है।

सिन्दूर
जब आप जीवन में कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे होते हैं तो सिंदूर का तिलक लगाने से जरूरी ऊर्जा प्रदान होती है। साथ ही इससे सेल्फ कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। ऐसे समय में सिंदूर का तिलक लगाने से इंसान सशक्त बनता है जिससे फोकस और मानसिक शांति को बढ़ाने में मदद मिलती है।

हल्दी
हल्दी का तिलक लगाने से स्किन में निखार आता है। साथ ही नियमित लगाने से सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ता है। हल्दी का तिलक परंपरा और कल्याण का मिक्चर है जो आत्मा की शुद्धि की तरह कार्य करता है।

चंदन
चंदन का तिलक शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इसको लगाने से आज्ञा चक्र की ओर ध्यान केंद्रित होता है जिससे तनाव को दूर करने में मदद मिलती है। मान्यतानुसार रोजाना चंदन का तिलक लगाने से आध्यात्मिक अनुभव बढ़ता है।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00