Home Regional मणिपुर में फिर भड़की हिंसा! थौबल में लगा कर्फ्यू

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा! थौबल में लगा कर्फ्यू

भीड़ का BSF के जवानों पर हमला

by Farha Siddiqui
0 comment
manipur hinsa

18 January 2024   

मणिपुर में फिर एक बार हिंसा भड़कती हुई नजर आ रही है। जिसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। थौबल जिले में बंदूकधारियों ने सुरक्षा बलों पर हमला बोल दिया है। जिसमें तीन जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात कुछ लोग हाथों में बंदूक लिए थौबल के पुलिस मुख्यालय में घुस गए। जहां उन्होंने तोड़फोड़ करने की कोशिश करते हुए वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

थौबल में कर्फ्यू लगा दिया गया

हालात खराब होते देख थौबल में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालांकि कर्फ्यू से कुछ लोगों को छूट दी गई है। जैसे कि स्वास्थ्य, मीडिया, अदालत और हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोग रोजना की तरह अपना काम कर सकते हैं। जरुरी सेवाओं पर रोक नहीं लगाई गई है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को एक और हमला किया गया था, जिसमें दो पुलिस कमांडो शहीद हो गये थे। ये हमला राज्य में तेंगनोउपल जिले के सीमावर्ती शहर मोरेह में सुरक्षा बलों के एक वाहन पर उग्रवादियों ने किया था।

मणिपुर सरकार ने की हेलीकॉप्टर की मांग

मणिपुर सरकार ने मौजूदा हालत को देखते हुए गृह मंत्रालय से हेलीकॉप्टर की मांग की है। जिससे वो सभी पर नजर रख सकें। गृह आयुक्त टी रणजीत सिंह ने गृह मंत्रालय को लिखे एक पत्र में कहा कि मावर्ती शहर मोरेह में कानून व्यवस्था के हालत बहुत ज्यादा खराब है। कहीं आग लगाई जा रही है, तो कहीं आईआरबी कर्मी पर हमलें किए जा रहे हैं।

बीएसएफ के 3 जवान हुए घायल

यहा उग्र भीड़ ने पहले तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन को निशाना बनाया। पुलिस मुख्यालय में तोड़फोड़ करना शरू कर दिया। जिसके बाद सुरक्षा बलों को मजबूर होकर जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। तभी हथियार लेकर आए लोगों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस हमले में बीएसएफ के तीन जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों की पहचान कर ली गई है। घायलों में कांस्टेबल गौरव कुमार, एएसआई सोबराम सिंह और एएसआई रामजी शामिल है।

आपको बता दें कि बुधवार को मणिपुर पुलिस कर्मियों से हथियार और गोला-बारूद लूटे जाने के मामले में 5 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। मणिपुर सरकार ने कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए गृह मंत्रालय से हेलीकॉप्टरों की भी मांग की है।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00