59
बीकानेर मंडल के रेवाडी-हिसार सेक्शन के मनहेरू और भिवानी स्टेशन के बीच मेगा ब्लाक लिया गया है. इन दोनों स्टेशनों के बीच दोहरीकरण का काम हो रहा है.
JAIPUR: बीकानेर मंडल के रेवाडी-हिसार सेक्शन के मनहेरू और भिवानी स्टेशन के बीच मेगा ब्लाक लिया गया है. इन दोनों स्टेशनों के बीच दोहरीकरण का काम हो रहा है.जिससे ट्रनों का परिचालन प्रभावित हो गया है. कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कई के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए हैं.उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर-पश्चिम रेलवे पर संचालित रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी.
ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 54787, भिवानी-रेवाडी रेलसेवा 22 अप्रैल से 11 मई तक (20 ट्रिप) रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 54788, रेवाडी- भिवानी रेलसेवा 22 अप्रैल से 07 मई तक (16 ट्रिप) रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 14715, हिसार-जयपुर रेलसेवा 22 अप्रैल से 07 मई तक (16 ट्रिप) रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 59632, हिसार-रेवाडी रेलसेवा 21 अप्रैल से 10 मई तक (20 ट्रिप) रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 59631, रेवाडी- हिसार रेलसेवा 22 अप्रैल से 11 मई तक (20 ट्रिप) रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 14705, भिवानी-ढेहर का बालाजी रेलसेवा 28 अप्रैल से 08 मई तक (11 ट्रिप) रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 14706, ढेहर का बालाजी- भिवानी रेलसेवा 28 अप्रैल से 08 मई तक (11 ट्रिप) रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 14117, प्रयागराज जं.-भिवानी रेलसेवा 01 मई से 07 मई तक (07 ट्रिप) रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 14118, भिवानी-प्रयागराज जं. रेलसेवा 30 अप्रैल से 06 मई तक (07 ट्रिप) रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 14795, भिवानी-कालका रेलसेवा 01 मई से 07 मई तक (07 ट्रिप) रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 14796, कालका- भिवानी रेलसेवा 01 मई से 07 मई तक (07 ट्रिप) रद्द रहेगी.
ये ट्रेनें आंशिक रूप से हुईं कैंसिल (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी रेलसेवा जो 22 अप्रैल से 07 मई तक (16 ट्रिप) जयपुर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा रेवाडी तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेल सेवा रेवाडी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर रेलसेवा जो 22 अप्रैल से 07 मई तक (16 ट्रिप) भिवानी के स्थान पर रेवाडी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-रेवाडी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 14730, फाजिल्का-रेवाडी रेलसेवा जो 22 अप्रैल से 07 मई तक (16 ट्रिप) फाजिल्का से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा भिवानी तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-रेवाडी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 54782, रेवाडी-बठिण्डा रेलसेवा जो 22 अप्रैल से 11 मई तक (20 ट्रिप) रेवाडी के स्थान पर भिवानी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा रेवाडी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 54005, दिल्ली-भिवानी रेलसेवा जो 22 अप्रैल से 11 मई तक (20 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा भिवानी सिटी तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी सिटी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 54016, भिवानी-रोहतक रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25 से 11.05.25 तक (20 ट्रिप) भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-भिवानी सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 54013, रोहतक-भिवानी रेलसेवा जो 22 अप्रैल से 07 मई तक (16 ट्रिप) रोहतक से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा भिवानी सिटी तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी सिटी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 54018, भिवानी-रोहतक रेलसेवा जो 22 अप्रैल से 07 मई तक (16 ट्रिप) भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-भिवानी सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 54015, रोहतक-भिवानी रेलसेवा जो 21 अप्रैल से 10 मई तक (20 ट्रिप) रोहतक से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा भिवानी सिटी तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी सिटी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 54014, भिवानी-रोहतक रेलसेवा जो 22 अप्रैल से 11 मई तक (20 ट्रिप) भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-भिवानी सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 14738, तिलकब्रिज-भिवानी रेलसेवा जो 21 अप्रैल से 07 मई तक (17 ट्रिप) तिलकब्रिज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा भिवानी सिटी तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी सिटी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 14737, भिवानी-तिलकब्रिज रेलसेवा जो 22 अप्रैल से 08 मई तक (17 ट्रिप) भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-भिवानी सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 54634, लुधियाना-भिवानी रेलसेवा जो 22 अप्रैल से 07 मई तक (16 ट्रिप) लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा हिसार तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 54631, भिवानी-लुधियाना रेलसेवा जो 22 अप्रैल से 07 मई तक (16 ट्रिप) भिवानी के स्थान पर हिसार से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 14734, जयपुर-बठिण्डा रेलसेवा जो 22 अप्रैल से 07 मई तक (16 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर हिसार से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 14117, प्रयागराज-भिवानी रेलसेवा जो 21 अप्रैल से 30 अप्रैल (09 ट्रिप) एवं 08 मई से 11 मई तक (04 ट्रिप) प्रयागराज से प्रस्थान करेगी, वह भिवानी सिटी तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी सिटी-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
इन ट्रेनों का मार्ग किया गया परिवर्तित (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा जो 22 अप्रैल से 07 मई तक (16 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक-रेवाडी होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी, रोहतक व झज्जर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
- गाड़ी संख्या 14030, मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो 22 अप्रैल से 07 मई तक (16 ट्रिप) मेरठ कैंट से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झज्जर, रोहतक व भिवानी सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
- गाड़ी संख्या 19415, अहमदाबाद-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा रेलसेवा जो 27 अप्रैल व 04 मई को (02 ट्रिप) अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झज्जर, रोहतक व भिवानी सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
- गाड़ी संख्या 12555, गोरखपुर-बठिण्डा रेलसेवा जो 21 अप्रैल से 10 मई तक (20 ट्रिप) गोरखपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी.
- गाड़ी संख्या 12556, बठिण्डा-गोरखपुर रेलसेवा जो 22 अप्रैल से 11 मई तक (20 ट्रिप) बठिण्डा से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग हिसार- भिवानी बाईपास-रोहतक होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी.
- गाड़ी संख्या 14717, बीकानेर-हरिद्वार रेलसेवा जो 21 अप्रैल, 23 अप्रैल, 25 अप्रैल, 28 अप्रैल, 30 अप्रैल, 02 मई , 05 मई , 07 मई व 09 मई को (09 ट्रिप) बीकानेर से प्रस्थान करेगी. वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी.
- गाड़ी संख्या 14718, हरिद्वार- बीकानेर रेलसेवा जो 22 अप्रैल, 24 अप्रैल, 26 अप्रैल, 29 अप्रैल, 01 मई , 03 मई, 06 मई, 08 मई व 10 मई को (09 ट्रिप) हरिद्वार से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रोहतक- भिवानी बाईपास-हिसार होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी.
- गाड़ी संख्या 12983, अजमेर-चंडीगढ रेलसेवा जो 02 मई , 04 मई व 06 मई को (03 ट्रिप) अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-झज्जर-रोहतक होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झज्जर स्टेशन पर ठहराव करेगी.
- गाड़ी संख्या 12984, चंडीगढ-अजमेर रेलसेवा जो 03 मई, 05 मई व 07 मई को (03 ट्रिप) चंडीगढ से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रोहतक- झज्जर-रेवाडी होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झज्जर स्टेशन पर ठहराव करेगी.
ये भी पढ़ेंः PUNJAB: अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड से हमला करने वाला आरोपी मारा गया, सिपाही जख्मी
- जयपुर से शैलेंद्र शर्मा की रिपोर्ट