Home Crime झारखंड में बढ़े साइबर क्राइम के मामले

झारखंड में बढ़े साइबर क्राइम के मामले

पुलिस ने 8674 बैंक खाते किए सील

by Farha Siddiqui
0 comment
cyber crime in jharkhand

16 January 2024  

झारखंड में साइबर क्राइम को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। साइबर अपराधियों ने ठगी के पैसे को ठिकाने लगाने के लिए झारखंड के धनबाद में सबसे ज्यादा खाते खोले गए हैं। पुलिस ने साइबर अपराधियों से जुड़े 8674 बैंक खाते को सील कर दिया है। इनमें सबसे ज्यादा खाते देवघर और धनबाद में खोले गए हैं। देवघर में 2002 खाते, धनबाद में 1183 और रांची में 959 सील किए गए है। आंकड़ों के मुताबिक देवघर में 2500 खाते, धनबाद में 1183, रांची में 959, बोकारो में 716,  गिरिडीह में 707 तो जमशेदपुर में 584 खाते अपराधियों ने ठगी करने के लिए खुलवाए थे।

मनी ट्रेल की जांच में हुआ खुलासा

साइबर अपराधियों के मनी ट्रेल की जांच में यह पूरा खुलासा हुआ है। जिसकी जानकारी सामने आने के बाद सभी खातों को खंगाला गया है। जांच में ये भी पता चला  कि सबसे ज्यादा खाते एसबीआई बैंक में खोले गए हैं। उसके बाद नंबर इंडियन बैंक और फिर बैंक आफ इंडिया का आता है। फिलहाल सीआईडी क्राइम ब्रांच पुरे मामले की जांच कर रही है। साइबर अपराधी केवल झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोगों से ठगी कर रहे थे, और पैसा इन खातों में डालते थे। इस मामले में सीआईडी के महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने बताया, कि सभी बैंकों की एक लिस्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर जांच में खाते साइबर अपराधियों से जुड़े पाये जाते हैं, तो सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

3 महीनों में 495 लोग हुए गिरफ्तार

पिछले तीन महीनों में साइबर अपराधों में शामिल 495 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 107 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अनुराग गुप्ता ने बताया कि साइबर अपराध के खिलाफ एक अभियान चलाया गया था। जिसमें 1164 मोबाइल फोन और 1725 सिम कार्ड जब्त किए गए। देवघर, गिरिडीह, बोकारो, जामताड़ा और रांची समेत कईं जिलों में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल 16 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00