Home National Parliament Session: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों को किया संबोधित

Parliament Session: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों को किया संबोधित

by Live Times
0 comment
murmu

Parliament Session: 18वीं लोकसभा की कार्यवाही के चौथे दिन संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अभिभाषण हुआ. उन्होंने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

27 June, 2024

Parliament Session: लोकसभा में गुरुवार (27 जून, 2024) को संसद की कार्यवाही के चौथे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अभिभाषण हुआ. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था. करीब 64 करोड़ मतदाताओं ने उत्साह और उमंग के साथ अपना कर्तव्य निभाया है. इस बार भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया. इस चुनाव की बहुत सुखद तस्वीर जम्मू-कश्मीर से भी सामने आई. कश्मीर घाटी में वोटिंग के अनेक दशकों के रिकॉर्ड टूटे. घाटी के लोगों ने इस बार जमकर मतदान किया.

नव निर्वाचित सदस्यों को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 18वीं लोकसभा के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. राष्ट्रपति ने नव निर्वाचित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी यहां मतदाताओं का भरोसा जीतकर आए हैं. देश की सेवा और जन सेवा करने का मौका बहुत ही कम लोगों को मिलता है.

राष्ट्रपति को दिया गया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को संसद पहुंचने पर सबसे पहले ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफार्म के संकल्प ने आज भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है.

यह भी पढ़ें: Lal Krishna Advani Health Update : लाल कृष्ण आडवाणी AIIMS में भर्ती, यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में चल रहा इलाज

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2023 Live Times News – All Right Reserved.
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00