Home National बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर राहुल ने शुरू की यात्रा

बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर राहुल ने शुरू की यात्रा

आज ओडीसा में एंट्री करेगी राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

by Farha Siddiqui
0 comment
rahul yatra

06 February 2024

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड के खूंटी से आज सुबह फिर शुरु हुई। राहुल ने अपनी यात्रा आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर शहीद भगत सिंह चौक से शुरू की। राहुल का गुमला के बसिया में मीडियाकर्मियों से बातचीत करने की भी प्रोग्राम रहा। यात्रा दोपहर के खाने के बाद सिमडेगा जिले के झूलन सिंह चौक बस अड्डे की तरफ जाएगी जहां कांग्रेस नेता एक रैली को संबोधित करेंगे।

यात्रा की ओडिशा मे एंट्री

उसके बाद राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज ओडिशा में एंट्री करेगी। ये यात्रा झारखंड से ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक छोटे-से औद्योगिकी शहर बीरमित्रपुर से होते हुए राज्य में एंट्री करेगी। राहुल की यात्रा से पहले यहा तमाम तैयारियां की गई है, शहर की कईं सड़कें राहुल गांधी के बैनर, कटआउट और होर्डिंग से पटी हुई हैं। ओडिशा में दो पश्चिमी जिलों सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा में यात्रा के तहत करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

राहुल गांधी के दोपहर को बीरमित्रपुर पहुंचने की संभावना है। उनका भव्य स्वागत करने के बाद कांग्रेस की प्रदेश इकाई यात्रा की कमान संभालेगी। यात्रा रात को बीजा बहल इलाके में रुकने से पहले करीब 10 किलोमीटर का सफर तय करेगी। कांग्रेस के मातबिक राहुल अगले दिन यात्रा फिर से शुरू करेंगे और राउरकेला में उदितनगर से पानपोश चौक तक 3.4 किलोमीटर लंबी पदयात्रा करेंगे।

इसमें राहुल का रानीबांध में बिरसा मुंडा मैदान में दोपहर के खाने से पहले पानपोश चौक में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वो सुंदरगढ़ शहर में भी एक पदयात्रा करेंगे, जिसके बाद वो एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। वो झारसुगुड़ा के अमलीपाली मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे।

राहुल 8 फरवरी को झारसुगुड़ा में पुराने बस अड्डे से अपनी यात्रा फिर शुरू करेंगे और बाद में एक रैली को संबोधित करेंगे। दोपहर के बाद वह झारसुगुड़ा में कनकतोरा से अपनी यात्रा फिर शुरु करेंगे, और फिर छत्तीसगढ़ में एंट्री करेंगे।

यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह

कांग्रेस के सुंदरगढ़ जिले की अध्यक्ष रश्मि पाधी के मुताबिक कांग्रेस प्रदेश इकाई के नेता बीरमित्रपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर राउरकेला इस्पात शहर में इकठ्ठा हो गए हैं और राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है। स्थानीय लोग उन्हें ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोते’’ के रूप में देखते हैं। बीरमित्रपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व बीजेपी करती है। पहले इस सीट पर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार निर्वाचित हो चुके हैं।

गौरतलब है कि मणिपुर से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। इस यात्रा ने दो फरवरी को पश्चिम बंगाल से झारखंड में प्रवेश किया था, और आज ये ओडिशा में एंट्री करेगी।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00