Home National भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पहली बार शामिल होंगी प्रियंका गांधी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पहली बार शामिल होंगी प्रियंका गांधी

राहुल गांधी का पहला स्वागत ककवा में होगा

by Rashmi Rani
0 comment
Priyanka Gandhi & Rahul Gandhi

18 Feb 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे अमेठी पहुंचेगी। इस यात्रा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी शामिल होंगी। पार्टी की जिला इकाई के एक पदाधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी की यात्रा जब अमेठी में प्रवेश करेगी तो उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा भी इसमें शामिल होंगी।

सभी तैयारियां कर ली गई पूरी
कांग्रेस की अमेठी जिला इकाई के मीडिया संयोजक अनिल सिंह के मुताबिक राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राहुल गांधी का पहला स्वागत ककवा में होगा। उन्होंने बताया यात्रा प्रतापगढ़ जिले के रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र से अमेठी की सीमा में प्रवेश करेगी। राहुल गांधीनगर टोल प्लाजा के पास एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। फुरसतगंज के पास अकेलवा मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे और वहां से 20 फरवरी को सुबह 10 बजे रायबरेली के लिए रवाना होंगे ।

‘ये देश मोहब्बत का देश है’
वाराणसी के गोदौलिया चौराहे पर लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि ये देश मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं। भाई-भाई के टकराव से देश कमजोर होगा। देश को जोड़ना ही सच्ची देश भक्ति है। बता दें कि राहुल गांधी की इस यात्रा में अपना दल की नेता और कौशांबी के सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल भी शामिल हुई थीं। हालांकि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वो रायबरेली में इस यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा यूपी से राजस्थान की तरफ रुख करेगी।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00