Home National अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की पहली यात्रा पर राष्ट्रपति मुर्मू

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की पहली यात्रा पर राष्ट्रपति मुर्मू

जनजातीय समूहों के सदस्यों के साथ करेंगी बात

by Rashmi Rani
0 comment
विकलांग व्यक्तियों के लिए पर्पल फेस्ट का होगा आयोजन

19 Feb 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सोमवार को यानी आज पहुंचेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद ये अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की उनकी पहली यात्रा होगी। राष्ट्रपति दोपहर को पोर्ट ब्लेयर के आईएनएस उत्क्रोश पहुंचेंगी। राष्ट्रपति का स्वागत उपराज्यपाल एडमिरल, डीके जोशी, कमांडर-इन-चीफ, एयर मार्शल साजू बालाकृष्णन, मुख्य सचिव केशव चंद्र, पुलिस महानिदेशक देवेश चंद्र श्रीवास्तव और सांसद कुलदीप शर्मा करेंगे। अपने आगमन के बाद, राष्ट्रपति शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। सेलुलर जेल परिसर और संग्रहालय का दौरा करेंगी। अधिकारियों के मुताबिक वो सेल्युलर जेल में ‘लाइट एंड साउंड शो’ भी देखेंगी।

कब और कहां-कहां जाएंगी राष्ट्रपति
वो एक नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेने के लिए पोर्ट ब्लेयर के डॉलीगंज में ‘डॉ. बीआर आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ का दौरा करेंगी। जिसके बाद शाम को उनके सम्मान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति मुर्मू 20 फरवरी को इंदिरा पॉइंट और कैंपबेल खाड़ी का दौरा करेंगी। साथ ही वो नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप का भी दौरा करेंगी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप को पहले रॉस द्वीप के नाम से जाना जाता था।

जनजातीय समूहों के सदस्यों के साथ करेंगी बात
राष्ट्रपति 21 फरवरी को राज निवास, पोर्ट ब्लेयर में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के सदस्यों के साथ बात करेंगी। उसी दिन, वो हैवलॉक द्वीप के नाम से मशहूर स्वराज द्वीप के राधानगर समुद्र तट पर सैनिकों का परिचालन प्रदर्शन को देखेंगी। फिर वो 23 फरवरी को पोर्ट ब्लेयर से रवाना होंगी।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00