Home Lifestyle 14 फरवरी को क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन्स डे? जानिए इतिहास

14 फरवरी को क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन्स डे? जानिए इतिहास

क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन्स डे? जानें इतिहास

by Preeti Pal
0 comment
14 फरवरी को क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन्स डे? जानिए इतिहास

14 February 2024

प्यार करने वालों के लिए फरवरी का महीना स्पेशल होता है। इस महीने में वैलेंटाइन वीक आता है जिसकी शुरूआत रोज डे से होकर वैलेंटाइन डे के साथ खत्म होती है। ये पूरा महीना प्यार के रंगों से भरा होता है। कपल्स इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं और एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है? अगर आपको भी इसकी वजह नहीं पता तो जानते हैं 14 फरवरी को मनाए जाने वाले वैलेंटाइन डे इतिहास…

वैलेंटाइन से जुड़ी कहानी

रोम में एक वैलेंटाइन नाम के संत हुआ करते थे। आज के दिन की कहानी उन्हीं से जुड़ी है। मान्यता है कि रोम के राजा क्लाउडियस मोहब्बत के खिलाफ थे। दरअसल, इसके पीछे उनकी धारणा थी कि सैनिक अगर प्यार में पड़ जाएंगे तो, काम से उनका मन भटक जाएगा। ऐसा होने से रोम की सेना वीक हो जाएगी। इसी वजह से वहां सैनिकों को शादी करने की भी मनाही थी। वहीं, संत वैलेंटाइन प्यार को बढ़ावा देते थे। उन्होंने कई लोगों की राजा के खिलाफ जाकर शादियां करवाईं।

इस वजह से लगी फांसी

राजा क्लाउडियस की धारणा को संत वैलेंटाइन ने गलत साबित किया। इसी वजह से राजा ने नाराज़ होकर उन्हें फांसी की सजा सुनाई। फिर संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी के दिन फांसी दी गई। तब से 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाने लगा। हर साल 14 फरवरी को प्यार का दिन मनाने का प्रचलन रोम समेत विश्वभर के कई देशों में शुरू हुआ जो आजतक चल रहा है।

पहली बार कब मनाया गया?

रोमन फेस्टिवल से वैलेंटाइन डे शुरू हुआ था। वैलेंटाइन डे विश्व में पहली बार 496 में मनाया गया था। फिर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में पांचवी शताब्दी में रोम के पोप गेलैसियस ने सेलिब्रेट करने का ऐलान किया था। उसी दिन से हर साल विश्वभर में 14 फरवरी को रोम समेत विश्वभर में वैलेंटाइंस डे सेलिब्रेट किया जाता है। इतना ही नहीं रोम के कई शहरों में इस दिन सामूहिक विवाह आयोजित किए जाते हैं।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00