Home International यूक्रेन-रूस के बीच क्या है विवाद? कब से शुरू हुआ दोनों देशों के बीच युद्ध

यूक्रेन-रूस के बीच क्या है विवाद? कब से शुरू हुआ दोनों देशों के बीच युद्ध

by Nishant Pandey
0 comment
यूक्रेन-रूस के बीच क्या है विवाद? कब से शुरू हुआ दोनों देशों के बीच युद्ध

Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की शुरूआत 3 वर्ष पहले 24 फरवरी 2022 को हुई. रूस के हमले का मकसद यूक्रेन पर अपना कब्जा करना है.

23 August, 2024

Russia Ukraine War: रूस ( Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच कई सालों से जारी गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. रूस और यूक्रेन का विवाद अब एक भीषण युद्ध का रूप ले चुका है. दोनों देशों के बीच हो रहे युद्ध पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. लेकिन क्‍या आप इस हमले की असली वजह जानते हैं? यदि नहीं तो आज हम आपको बताते हैं. यूक्रेन और रूस दोनों देशों के बीच युद्ध की शुरूआत 3 वर्ष पहले 24 फरवरी 2022 को हुई. रूस के शुरुआती हमले से माना जा रहा था कि यूक्रेन अपने ऊपर हो रहे हमले को ज्यादा दिन तक रोक नहीं पाएगा, लेकिन इस जंग को 3 साल पूरे हो चुके हैं. अभी भी दोनों देशों के बीच जंग जारी है.

दोनों देशों के बीच क्या है विवाद?

बता दें कि साल 1991 से पहले रूस और यूक्रेन दोनों देश सोवियत यूनियन का हिस्सा थे. 1991 में रूस और यूक्रेन दोनों अलग हो गए. रूस के साथ में उस वक्‍त क्रीमिया (Crimea) भी था. रूस ने 2014 में क्रीमिया पर अपना कब्जा कर उसे अपने हिस्से में ले लिया. अब रूस यूक्रेन पर भी अपना कब्जा जमाना चाहता है. यूक्रेन पर हमले की पहली वजह रूस का उस पर अधिकार लेना है. दूसरी वजह उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) से जुड़ी है. रूस का पश्चिमी देशों से तनाव है. यूक्रेन लगातार NATO देशों में शामिल होने की बात करता रहा है. यूक्रेन के इस फैसले पर पश्चिमी देश भी इस फैसले का खुला समर्थन करते हैं. रूस नहीं चाहता कि यूक्रेन NATO ग्रुप में शामिल हो. NATO ग्रुप में शामिल होने से रोकने के लिए रूस यूक्रेन पर हमला कर उसे कमजोर करना चाहता है.

युद्ध में अब तक क्या-क्या हुआ

रूस ने यूक्रेन पर अपना कब्जा जमाने के लिए 24 फरवरी 2022 को यूक्रेनी शहरों पर हवाई हमले किए. इसके बाद जमीनी हमले शुरू किए. रूस के हमले का यूक्रेन ने जमकर सामना किया. रूसी सेना को यूक्रेन की सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. आखिरकार 6 अप्रैल को रूस को यूक्रेन की राजधानी कीव से पीछे हटना पड़ा. इसके बाद 18 अप्रैल 2022 को रूस ने एक बार फिर से पूर्वी यूक्रेन के इलाके में हमले शुरू किए. 20 मई को यूक्रेन के शहर मारियुपोल पर और यूक्रेनी बंदरगाहों पर अपना कब्जा जमा लिया. रूस ने धीरे-धीरे एक-एक करके यूक्रेन के कई जगहों पर कब्जा करना शुरू कर दिया. लेकिन युद्ध के कुछ दिनों बाद यूक्रेन के हालात बदलने शुरू हुए. 8 अक्टूबर 2022 को यूक्रेन ने रूसी सैनिकों के सप्लाई रूट पर बने पुल को तबाह कर दिया. इस हमले से रूस को बड़ा झटका लगा. आखिरकार यूक्रेनी सेना ने रूस की ओर से यूक्रेन में कई जगहों पर जमाए गए कब्जे को वापस ले लिया. रूस का पूरे यूक्रेन पर कब्जे के इरादों को तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: हम दुनिया को कहेंगे ‘हील इन इंडिया’,पोलैंड में PM मोदी ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00