Home International Nobel Prize 2024 की घोषणा शुरू, फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में इन्हें मिला पुरस्कार

Nobel Prize 2024 की घोषणा शुरू, फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में इन्हें मिला पुरस्कार

by Divyansh Sharma
0 comment
Nobel Prize 2024, Physiology or Medicine, Victor Ambros, Gary Ruvkun, MicroRNA

Nobel Prize 2024: 7 अक्टूबर को सबसे पहले फिजियोलॉजी या मेडिसिन (Physiology or Medicine) के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई. नोबेल पुरस्कार विक्टर एम्ब्रोस (Victor Ambros) और गैरी रुवकुन (Gary Ruvkun) को मिला है.

Nobel Prize 2024: फिजिक्स, केमिस्ट्री, फिजियोलॉजी या मेडिसिन, साहित्य और शान्ति के क्षेत्र में दिए जाने वाले सबसे बड़े पुरस्कार नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा शुरू हो चुकी है.

7 अक्टूबर को मेडिसिन और फिजियोलॉजी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई है. मेडिसिन और फिजियोलॉजी के क्षेत्र में इस साल का नोबेल पुरस्कार विक्टर एम्ब्रोस (Victor Ambros) और गैरी रुवकुन (Gary Ruvkun) को मिला है.

माइक्रो RNA की खोज के लिए मिला पुरस्कार

बता दें कि 7 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर तक फिजिक्स, केमिस्ट्री, फिजियोलॉजी या मेडिसिन, साहित्य और शान्ति के क्षेत्र में दिए जाने वाले सबसे बड़े पुरस्कार नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाएगी.

Nobel Prize 2024, Physiology or Medicine, Victor Ambros, Gary Ruvkun, MicroRNA
गैरी रुवकुन

7 अक्टूबर को सबसे पहले फिजियोलॉजी या मेडिसिन (Physiology or Medicine) के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई. इस साल का फिजियोलॉजी या मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को मिला है.

उन्हें माइक्रो RNA (MicroRNA) की खोज और पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन रेगुलराइजेशन में अहम भूमिका निभाने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जा रहा है. यह पुरस्कार स्वीडन के स्टॉकहोम में दिए जा रहा है. नोबेल प्राइज में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी लगभग 8.90 करोड़ रुपए और मेडल दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: चंद मिनटों में 13 लोगों की उखड़ गई सांस, पाकिस्तान में खूनी इश्क की दास्तान उड़ा देगी आपके होश

मेडिसिन में अब तक 229 लोगों को मिला पुरस्कार

बता दें कि साल 1901 में नोबेल प्राइज की शुरुआत हुई थी और फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र अब तक 229 लोगों को सम्मानित किया जा चुका है. पिछले साल 2023 में यह पुरस्कार कैटलिन कारिको और ड्रू वीसमैन को दिया गया था.

Nobel Prize 2024, Physiology or Medicine, Victor Ambros, Gary Ruvkun, MicroRNA
विक्टर एम्ब्रोस

mRNA टेक्नोलॉजी से बनी कोरोना वैक्सीन के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. कोविड महामारी (COVID-19) के दौरान mRNA टेक्नोलॉजी पर वैक्सीन की खोज की गई थी. इसे फाइजर, बायो एन टेक और मॉडर्ना ने बनाया था.

बता दें कि स्विडिश केमिस्ट, इंजीनियर, उद्योगपति डायनामाइट की खोज करने वाले अफ्रेड नोबेल की ओर से नोबेल प्राइज फाउंडेशन की स्थापना 1900 में हुई. इसके बाद साल 1901 से नोबेल पुरस्कार दिए जाने की शुरूआत की गई थी.

यह भी पढ़ें: एक साल पहले हमास ने कैसे ‘Iron Dome’ को किया फेल? पढ़ें Israel पर हमले की इनसाइड स्टोरी

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00