Home History इन बड़ी हस्तियों के नाम के साथ इतिहास में दर्ज है आज का दिन

इन बड़ी हस्तियों के नाम के साथ इतिहास में दर्ज है आज का दिन

16 फरवरी का दिन क्यों है इतिहास में खास, जानें

by Preeti Pal
0 comment
history

16 February 2024

साल का दूसरा महीना आधा हो चुका है। आज 16 फरवरी है, ये दिन इतिहास में कई बड़ी हस्तियों के नाम के साथ दर्ज है। इसी दिन हिंदी सिनेमा के ‘पितामह’ कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के का निधन हुआ था। यही वो दिन है जब 1959 में फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा का शासन अपने हाथों में लिया था। बांग्ला साहित्यकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय और हिंदी के मशहूर राइटर सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म भी आज यानी 16 फरवरी को ही हुआ था।
इन सबके अलावा 16 फरवरी की तारीख पर इतिहास में दर्ज और भी कई महत्वपूर्ण घटनाएं हैं जिनके बारे में जानते हैं:-

16 फरवरी की अहम घटनाएं

1759: 16 फरवरी के दिन मद्रास पर फ्रांस का कब्जा खत्म हुआ था।
1896: हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म भी आज के दिन ही हुआ।
1937: जब अमेरिका के वैज्ञानिक वालेस कैरोदर्स को नायलान का पेटेंट मिला, वो भी आज का ही दिन था। इसका इस्तेमाल शुरू में टूथब्रश बनाने के लिए किया जाता था।
1938: इसी दिन प्रख्यात बांग्ला साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का निधन हुआ था।
1944: हिंदी सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के का निधन 16 फरवरी को हुआ था। उन्हीं के सम्मान में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड दिया जाता है जो सिनेमा की दुनिया का का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है।
1956: 16 जनवरी को ही भारत के महान वैज्ञानिक मेघनाद साहा का निधन हुआ। उन्हें विज्ञान की दुनिया में साहा इक्वेशन के लिए याद किया जाता है।
1959: फिदेल कास्त्रो ने 16 जनवरी के दिन ही जनरल फुलगेंसियो बतिस्ता की तानाशाही खत्म करके उसकी सेना को हराया और क्यूबा का शासन अपने हाथों में लिया।
1959: टेनिस के महान खिलाड़ियों में से एक जान मैकनरो का जन्म 16 फरवरी 1959 को हुआ था। मैकनरो अपने आक्रामक खेल के अलावा गुस्सैल व्यवहार के लिए भी मशहूर थे।
1969: फेमस उर्दू शायर मिर्जा गालिब की 100वीं डेथ एनिवर्सरी पर उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया गया।
1971: 16 फरवरी को ही वेस्ट पाकिस्तान और चीन के बीच राजमार्ग को फॉर्मली खोला गया।
1987: पनडुब्बी से पनडुब्बी तक मार करने वाले रॉकेट को इंडियन नेवी में शामिल किया गया।
1998: 16 फरवरी 1998 को इंडोनेशिया में बाली से रवाना हुआ चीन एयरलाइंस का विमान ताइवान के ताइपै में क्रैश हुआ। उस वक्त हवाई जहाज़ में सवार सभी 197 लोगों के अलावा जमीन पर भी लगभग 7 लोगों ने अपनी जान गंवाई।
2001: फिलिपीन की राजधानी मनीला में आज ही के दिन जूतों के म्यूज़ियम का उद्घाटन किया गया। यहां अलग-अलग तरह के जूतों के हजारों जोड़े रखे गए।
2005: 16 फरवरी को ही पर्यावरण सरंक्षण के लिए क्योतो करार लागू किया गया। ये एक अन्तरराष्ट्रीय संधि है।
2013: पाकिस्तान के हजारा इलाके के एक बाज़ार में बम धमाके में 84 लोगों की मौत और 190 घायल हुए थे वो भी आज ही का दिन था।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00