Home National Sanjana Thakur: संजना ठाकुर की लघु कहानी ‘ऐश्वर्या राय’ को राष्ट्रमंडल पुरस्कार, मिलेंगे 5 लाख रुपये

Sanjana Thakur: संजना ठाकुर की लघु कहानी ‘ऐश्वर्या राय’ को राष्ट्रमंडल पुरस्कार, मिलेंगे 5 लाख रुपये

by Live Times
0 comment
sanjana

Sanjana Thakur: मुंबई की रहने वाली लेखिका संजना ठाकुर लंदन में राष्ट्रमंडल लघु कथा पुरस्कार 2024 की विजेता बनीं.

27 June, 2024

Sanjana Thakur: मुंबई की लेखिका संजना ठाकुर ने अपनी कहानी ‘ऐश्वर्या राय’ के लिए 2024 का राष्ट्रमंडल लघु कथा पुरस्कार जीता है. लंदन में दुनियाभर के 7,359 से अधिक प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए संजना राष्ट्रमंडल लघु कथा पुरस्कार 2024 की विजेता बनीं. यह कहानी एक ऐसी महिला के बारे में है जो स्थानीय आश्रय गृह से ‘संभावित माताओं’ को आजमाती है. संजना को 5 लाख 27 हजार 938 रुपये का नकद पुरस्कार भी मिला है.

पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रहीं

लेखिका संजना ठाकुर ने बताया- ‘मैं यह बता नहीं सकती कि इस अविश्वसनीय पुरस्कार को प्राप्त करके मैं कितना सम्मानित महसूस कर रही हूं. मुझे उम्मीद है कि मैं ऐसी कहानियां लिखना जारी रखूंगी, जिन्हें लोग पढ़ना चाहते हैं. मुझे कहानियां लिखने का बहुत शौक है.’

क्या है राष्ट्रमंडल लघु कथा पुरस्कार

राष्ट्रमंडल लघु कथा पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अप्रकाशित लघु कथा (2,000 से 5,000 शब्द) के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है. यह पुरस्कार राष्ट्रमंडल देशों के सदस्य देशों के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों को मिलता है. राष्ट्रमंडल लघु कथा पुरस्कार का प्रबंधन राष्ट्रमंडल फाउंडेशन करता है. राष्ट्रमंडल भर के लेखकों और कहानीकारों को प्रेरित और उन्हें विकसित करने के लिए इसे 2012 में स्थापित किया गया था.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 : जानें कौन हैं नीरज गोयत जो पहले ही हफ्ते में Bigg Boss OTT 3 से हुए बाहर

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2023 Live Times News – All Right Reserved.
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00