लक्ष्मण उटेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘छावा’ शिवाजी सावंत के 1980 के मराठी भाषा के उपन्यास पर बेस्ड है. विक्की कौशल ने इस फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है.
संभाजी महाराज
संभाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे थे. हालांकि, मराठा साम्राज्य की रक्षा के लिए संभाजी महाराज का समर्पण भी उतना ही महत्वपूर्ण है.
मराठा साम्राज्य
संभाजी महाराज ने अपनी मातृभूमि और लोगों की रक्षा के लिए कई प्रयास किए. यही वजह है कि संभाजी महाराज को ‘स्वराज्य रक्षक’ की उपाधि भी दी गई.
मातृभूमि
1689 में संभाजी महाराज के निधन के साथ ही उनका 9 साल का शासन खत्म हो गया. इन 9 सालों में संभाजी महाराज ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाया.
शासन
संभाजी महाराज का जन्म 14 मई, 1657 को पुरंदर किले (जो अब पुणे में है) में हुआ था. हालांकि, वहां वो सिर्फ दो सालों के लिए ही रहे.
पुणे में हुआ जन्म
शिवाजी महाराज की पहली पत्नी महारानी साईबाई का निधन हो गया. उनकी दादी जीजाबाई ने संभाजी का पालन-पोषण की जिम्मेदारी ली. दरबार के शाही रीति-रिवाजों के अनुसार, संभाजी महाराज को युद्ध के मैदान में लड़ना और दरबार की मशीनरी सिखाई गई.