Delhi CM: दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? यह सस्पेंस बुधवार को खत्म हो गया. पार्टी की विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया गया.
Delhi New CM: दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? यह सस्पेंस बुधवार को खत्म हो गया. पार्टी की विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया गया.रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुनी गई हैं. इसके बाद नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा. बता दें कि BJP आलाकमान की ओर से नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने बुधवार को रेखा गुप्ता के नाम का एलान किया.
दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री
इसी के साथ रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी. इससे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली की सत्ता पर काबिज हो चुकी हैं. नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा ने ही बैठक में रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा है. बता दें कि रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक चुनी गई हैं. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि RSS यानि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ही रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे BJP ने मान लिया.
पार्टी के दोनों पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ पार्टी दफ्तर में विधायकों से एक-एक करके चर्चा की और फिर उनके नाम का एलान किया. मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार यानि 20 फरवरी को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे आयोजित किया जाएगा. दिल्ली के मुख्य सचिव की ओर से अतिथियों को भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के भविष्य पर मंथन! जानें महासचिवों और प्रभारियों को मिली नसीहत के क्या हैं सियासी मायने
हरियाणा के जींद में हुआ है जन्म
बता दें कि रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई हैं. वर्तमान में वह दिल्ली BJP की महासचिव और पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं. रेखा गुप्ता का जन्म साल 1974 में हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव में हुआ है. उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में काम करते थे. जन्म के दो साल के बाद ही उनका परिवार दिल्ली आ गया. इसके बाद रेखा गुप्ता की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक दिल्ली में ही हुई है.
- रेखा गुप्ता शुरुआती पढ़ाई के दौरान RSS की स्टूडेंट विंग AVBP यानि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी थी.
- दौलत राम कॉलेज में सचिव का चुनाव जीतने में भी वह सफल रही.
- वह साल 1995 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़कर अध्यक्ष का पद भी संभाल चुकी हैं.
- साल 2003 में उन्होंने BJP युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई को जॉइन किया.
- उन्हें साल 2004 से 2006 तक वह युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया.
- साल 2007 में पीतमपुरा से पार्षद चुनी गई.
- साल 2007-09 तक MCD में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष चुनी गई.
- साल 2009 में उन्हें BJP महिला मोर्चा का महासचिव नियुक्त किया गया.
- वह साल 2010 में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त की गई.
- साल 2015 में शालीमार बाग से उन्हें पहली बार विधानसभा के चुनाव में मिली हार.
- साल 2020 में शालीमार बाग से ही उन्हें दूसरी बार विधानसभा के चुनाव में मिली हार.
- साल 2025 में उन्होंने शालीमार बाग आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को बड़े अंतर से हराया.
यह भी पढ़ें: 30 हजार गेस्ट और 20 राज्यों के CM… दिल्ली में शपथ ग्रहण में दिखेगा NDA का शक्ति प्रदर्शन
Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube | Instagram