Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony 2025 Live Updates: सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री चुनी गई हैं.
Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony 2025 Live Updates: एक दिन पहले देश की राजधानी दिल्ली में BJP विधायक रेखा गुप्ता को नया मुख्यमंत्री चुना गया है. उन्होंने रामलीला मैदान में गुरुवार की दोपहर 12.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें पद और गोपनीयती की शपथ दिलाई. बता दें कि पार्टी के लिए यह शपथ ग्रहण समारोह का दिन ऐतिहासिक है.
दरअसल, BJP यानि भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में वापस लौटी है. बता दें कि सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री चुनी गई हैं. रेखा गुप्ता के साथ ही BJP विधायक प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा, आशीष सूद, रविंद्र इंद्रराज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा और डॉ. पंकज कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
Live Updates:
- रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
VIDEO | BJP MLA from Shalimar Bagh constituency Rekha Gupta (@gupta_rekha) takes oath as Delhi CM at Ramlila Maidan.#DelhiCM #DelhiNews
— Press Trust of India (@PTI_News) February 20, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/3lYcBYlHkF
- रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली.
- प्रवेश वर्मा के बाद आशीष सूद ने मंत्री पद की शपथ ली.
VIDEO | Parvesh Verma (@p_sahibsingh) takes oath as Delhi minister at Ramlila Maidan.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 20, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/Dcgv4gd1Mn
- आशीष सूद के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंत्री पद की शपथ ली.
VIDEO | BJP MLA Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) takes oath as Delhi minister at Ramlila Maidan.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 20, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/IM0ktoEYFJ
- मनजिंदर सिंह सिरसा के बाद रविंद्र इंद्रराज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली.
- रविंद्र इंद्रराज सिंह के बाद कपिल मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली.
- कपिल मिश्रा के बाद डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली.
- AAP यानि आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल भी मंच पर मौजूद.
VIDEO | AAP Rajya Sabha MP Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) attends Delhi CM oath-taking ceremony at Ramlila Maidan.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 20, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/z9kXxTo9GX
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे.
VIDEO | PM Modi (@narendramodi) arrives on stage at Ramlila Maidan to attend Delhi CM oath taking ceremony.#DelhiNews #DelhiCM
— Press Trust of India (@PTI_News) February 20, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/tdrWXjoLGe
- दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू डिप्टी, CM पवन कल्याण उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और हरियाणा के सीएम नायब सैनी दिल्ली CM के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान पहुंचे.
VIDEO | Here’s what BJP MP Bansuri Swaraj (@BansuriSwaraj) said as she arrives at Ramlila Maidan to attend the oath-taking ceremony of BJP MLA Rekha Gupta as Delhi CM:
— Press Trust of India (@PTI_News) February 20, 2025
“A new era of development is beginning. Under the visionary leadership of PM Modi, Rekha Gupta will usher in a… pic.twitter.com/djIcgZw9V5
- एस्कॉर्ट से लेकर 8 आर्म गार्ड भी रेखा गुप्ता की सुरक्षा में तैनात रहेंगे. इससे पहले अरविंद केजरीवाल के पास दिल्ली पुलिस की Z+ श्रेणी की सिक्युरिटी थी.
- रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं. सीएम के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में रेखा गुप्ता को चुनकर BJP ने कर दिया ‘खेला’, क्या है महिला मुख्यमंत्री बनाने का राजनीतिक संदेश?
VIDEO | Delhi: BJP MPs, MLAs and other party leaders arrive on stage ahead of the oath taking ceremony at Ramlila Maidan.#DelhiNews #DelhiCM
— Press Trust of India (@PTI_News) February 20, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/TTWRRJoc5E
- रेखा गुप्ता रामलीला मैदान पहुंच गई हैं.
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रामलीला मैदान पहुंचे.
- शपथ के बाद पूरी कैबिनेट यमुना घाट जाएगी. कैबिनेट यमुना घाट पर साफ-सफाई का जायजा लेगी. रेखा गुप्ता के साथ सभी मंत्री यमुना घाट जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Delhi: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, जानें DU अध्यक्ष से CM तक का राजनीतिक सफर
Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube | Instagram