Home Sports Women’s T20 World Cup 2024 का आज से होगा आगाज, देखें पूरा शेड्यूल, कब-किसके साथ होगा मैच

Women’s T20 World Cup 2024 का आज से होगा आगाज, देखें पूरा शेड्यूल, कब-किसके साथ होगा मैच

by Sachin Kumar
0 comment
women's world cup 2024
Women’s T20 World Cup 2024 : बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद महिला टी-20 विश्व कप 2024 UAE में आयोजित किया गया है, पहला मुकाबला गुरुवार को बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा.

03 October, 2024

Women’s T20 World Cup 2024 : महिला टी-20 विश्व कप 2024 का आज (3 अक्तूबर, 2024) आगाज होने जा रहा है, जिसमें कुल 10 टीमें हिस्से लेंगी. पहले विश्व कप बांग्लादेश में आयोजित होने वाला था लेकिन राजनीतिक उथल-पुथल के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उसके UAE में शिफ्ट कर दिया. बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अभी तक एक भी टी-20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है, लेकिन इस बार उसने ग्राउंड पर जमकर पसीना बहाया है और वह इस कप को जीतने वाली प्रबल दावेदार बनने जा रही है.

इस दिन भिड़ेगा पाकिस्तान से भारत

महिला विश्व कप 2024 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 अक्टूबर को खेलेगी. इसके बाद सबसे रोमांचक मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 8 अक्टूबर को खेला जाएगा. यह मैच रविवार को रखा गया है क्योंकि जब यह दोनों टीम मैदान पर भिड़ती हैं तो दोनों देशों के क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित रहते हैं. वहीं, 9 अक्टूबर को श्रीलंका और 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम मैच खेलेगी. साथ ही भारतीय क्रिकेट फैंस विश्व कप को स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए डिज्नी+हॉटस्टार एप पर जाना होगा.

विश्व कप 2024 का पूरा शेड्यूल

  • तारीख मैच ग्रुप/स्टेज समय/वेन्यू
  • अक्टूबर 3, गुरुवार बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड B दोपहर 3:30 बजे से शारजाह
  • अक्टूबर 3, गुरुवार पाकिस्तान बनाम श्रीलंका A शाम 7:30 बजे से शारजाह
  • अक्टूबर 4, शुक्रवार दक्षिण अफ़्रीका बनाम वेस्टइंडीज B दोपहर 3:30 बजे से दुबई
  • अक्टूबर 4, शुक्रवार भारत बनाम न्यूजीलैंड A शाम 7:30 बजे से दुबई
  • अक्टूबर 5, शनिवार बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड B दोपहर 3:30 बजे से शारजाह
  • अक्टूबर 5, शनिवार ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका A शाम 7:30 बजे से शारजाह
  • अक्टूबर 6, रविवार भारत बनाम पाकिस्तान A दोपहर 3:30 बजे से दुबई
  • अक्टूबर 6, रविवार वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड A शाम 7:30 बजे से दुबई
  • अक्टूबर 7, सोमवार इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका B शाम 7:30 बजे से शारजाह
  • अक्टूबर 8, मंगलवार ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड A शाम 7:30 बजे से शारजाह
  • अक्टूबर 9, बुधवार दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड B दोपहर 3:30 बजे से दुबई
  • अक्टूबर 9, बुधवार भारत बनाम श्रीलंका A शाम 7:30 बजे से दुबई
  • अक्टूबर 10, गुरुवार बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज B शाम 7:30 बजे से शारजाह
  • अक्टूबर 11, शुक्रवार ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान A शाम 7:30 बजे से दुबई
  • अक्टूबर 12, शनिवार न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका A दोपहर 3:30 बजे से शारजाह
  • अक्टूबर 12, शनिवार बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका B शाम 7:30 बजे से दुबई
  • अक्टूबर 13, रविवार इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड B दोपहर 3:30 बजे से शारजाह
  • अक्टूबर 13, रविवार भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया A शाम 7:30 बजे से शारजाह
  • अक्टूबर 14, सोमवार पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड A शाम 7:30 बजे से दुबई
  • अक्टूबर 15, मंगलवार इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज B शाम 7:30 बजे से दुबई
  • अक्टूबर 17, गुरुवार TBD सेमीफाइनल 1 शाम 7:30 बजे से दुबई
  • अक्टूबर 18, शुक्रवार TBD सेमीफाइनल 2 शाम 7:30 बजे से शारजाह
  • अक्टूबर 20, रविवार TBD फाइनल शाम 7:30 बजे से दुबईॉ

यह भी पढ़ें- Mohammad Azharuddin को ED का समन, पैसों की गड़बड़ी के मामले में होगी पूछताछ

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00