Home National कौन होगा BJP का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष, क्या दक्षिण भारत को साधने पर फोकस करेगी पार्टी?

कौन होगा BJP का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष, क्या दक्षिण भारत को साधने पर फोकस करेगी पार्टी?

by Divyansh Sharma
0 comment
BJP, Party President, South India, K Laxman, Vinod Tawde, G Krishna Reddy, Prahlad Joshi,

BJP Next President: BJP यानि भारतीय जनता पार्टी दक्षिण भारत को साधने के लिए अपना अगला अध्यक्ष दक्षिण भारत के किसी राज्य से चुन सकती है.

BJP Next President: 20 राज्यों में खुद और NDA में शामिल अपने सहयोगियों के साथ सत्ता पर काबिज BJP का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? दिल्ली चुनाव के बाद अब सभी की नजरें BJP के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष पर टिक गई हैं. जानकारी के मुताबिक BJP यानि भारतीय जनता पार्टी दक्षिण भारत को साधने के लिए अपना अगला अध्यक्ष दक्षिण भारत के किसी राज्य से चुन सकती है.

होली के बाद मिल सकता है अध्यक्ष

माना जा रहा है कि होली के बाद BJP को अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा. दरअसल, कुल 12 राज्यों में BJP संगठन के चुनाव संपन्न हो चुके हैं. अगले सप्ताह तक 6 और राज्यों में संगठन का चुनाव खत्म हो जाएगा. 50 फीसदी से राज्यों में संगठन के चुनाव खत्म होते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव शुरू हो जाएंगे. माना जा रहा है कि होली के बाद 20 मार्च तक पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है.

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही BJP दक्षिण भारत के राज्यों को साधने पर फोकस कर सकती है. इस रेस में BJP के OBC मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण, BJP महासचिव विनोद तावडे, केंद्रीय मंत्री जी कृष्ण रेड्डी और प्रह्लाद जोशी का नाम शामिल है. BJP राजयसभा सदस्य के लक्ष्मण तेलंगना के दिग्गज नेता माने जाते हैं. वहीं, जी किशन रेड्डी तेलंगना BJP के अध्यक्ष हैं और सिकंदराबाद से सांसद भी हैं. प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से सांसद चुने गए हैं. इन नेताओं का नाम BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: नरेन्द्र मोदी के ‘लाडले’ मुख्यमंत्री बने नीतीश, जानें बिहार में क्या सियासी संदेश दे गए प्रधानमंत्री

RSS की भी मंजूरी है जरूरी

जेपी नड्डा के बाद BJP का अगला अध्यक्ष वही बनेगा, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही RSS यानि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी मंजूर हो. गौरतलब है कि पार्टी के गठन के बाद से ही अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी, नितिन गडकरी, अमित शाह जैसे दिग्गज नेता पार्टी के अध्यक्ष चुने जा चुके हैं. इन नेताओं ने पार्टी को चुनाव मशीन बनाकर कामयाब राजनीतिक दल बनाने में अहम योगदान दिया है.

हाल के समय में BJP और उसके नेतृत्व वाला NDA गठबंधन 20 राज्यों की सत्ता पर काबिज है. अब BJP के सामने पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत के राज्यों में चुनाव जीतने का सबसे बड़ा टास्क है. साल 2002 से 2004 तक आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले वेंकैया नायडू आखिरी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे. ऐसे में के लक्ष्मण, विनोद तावडे, जी कृष्ण रेड्डी और प्रह्लाद जोशी जैसे नेताओं का नाम रेस में आगे चल रहा है. बता दें कि BJP में राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल होता है. जेपी नड्डा साल 2020 में पार्टी के अध्यक्ष बने थे. बाद में उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया गया था.

यह भी पढ़ें: ‘लड़कों से गलती हो जाती है’, UP विधानसभा में मचा बवाल, मुलायम सिंह पर क्यों छिड़ा विवाद?

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00