Home Lifestyle ये हैं अनंत अंबानी के वजन बढ़ने की वजह

ये हैं अनंत अंबानी के वजन बढ़ने की वजह

अंबानी के बेटे का वजन वापस क्यों बढ़ गया?

by Pooja Attri
0 comment
ये हैं अनंत अंबानी के वजन बढ़ने की वजह, अंबानी के बेटे का वजन वापस क्यों बढ़ गया?

1 March 2024

मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं। यह उनके फैमिली बिजनेस के बारे में नहीं है, हम इस बारे में बात कर रहे हैं कि हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज के डेली रूटीन को फॉलो करके, उन्होंने केवल 18 महीनों में 108 किलो वजन कैसे कम किया। मोटापे से लेकर फिटनेस का प्रतीक बनने तक अनंत अंबानी की जर्नी उनकी कड़ी मेहनत का एक शानदार प्रमाण है। उनकी मां नीता अंबानी के अनुसार, अनंत 18 महीने तक रोजाना स्ट्रिक्ट आहार और वर्कआउट रूटीन फॉलो कर रहे थे, जिसका असर उनके शरीर पर दिखाई दिया और एक्स्ट्रा वजन कम हो गया।

वजन में बदलाव की वजह

भारत के सबसे समृद्ध परिवारों में से एक अनंत अंबानी उस समय विश्व के लिए प्रेरणा बन गए जब उन्होंने डेढ़ साल में 108 किलो वजन कम किया। हालाँकि, अपनी पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ उनकी शादी की तस्वीरों और वीडियो में, यह देखा जा सकता है कि अनंत ने अपना घटाया हुआ वजन वापस पा लिया है। वह कैसे हुआ? बहुत से लोग मानते हैं कि उन्होंने अनहेल्दी लाइफस्टाइल फिर से फॉलो करना शुरू कर दिया, जिसके कारण उनका वजन वापस बढ़ गया। लेकिन क्या यह सच है? आइए जानते हैं।

वेट लॉस जर्नी

अनंत के पतले होने का सफर असाधारण से कम नहीं था। संतुलित आहार और लगातार वर्कआउट रूटीन के प्रति उनकी कड़ी निष्ठा से उनका वजन काफी हद तक कम हो गया, जिससे उनका लुक बदल गया और उनके हेल्थ में सुधार हुआ। उनकी स्टोरी ने वजन की समस्या से जूझ रहे अनगिनत व्यक्तियों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में काम किया, और उन्हें अपनी सेहत को पहले स्थान पर रखने के लिए प्रेरित किया। हालाँकि, चीजें तब बदल गईं जब 2023 में उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। जिनमें यह देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी का वजन फिर से बढ़ गया है। इससे नेटिज़न्स यह जानने के लिए उत्सुक हो गए कि उनका वजन वापस कैसे बढ़ गया।

फिर कैसे बढ़ गया वजन?

एक इंटरव्यू में, अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी ने शेयर किया कि उन्होंने कोई सर्जरी नहीं कराई, और एक्स्ट्रा वजन कम करने के लिए पूरी तरह से सख्त डाइट और एक्सरसाइज के रूटीन का पालन किया। नीता अंबानी ने यह भी खुलासा किया कि उनका बेटा अस्थमा से पीड़ित था, जिससे उसकी वेट लॉस जर्नी कठिन हो गई थी। नीता अंबानी ने मीडिया को बताया, “अनंत को अस्थमा था, इसलिए हमें उन्हें बहुत सारे स्टेरॉयड देने पड़े। वह मोटापे से पीड़ित थे। इसलिए, अस्थमा के इलाज के चलते उनका वजन बहुत बढ़ गया।”

स्टेरॉयड से वजन कैसे बढ़ता है?

यदि आप सोच रहे हैं कि अस्थमा के इलाज में उपयोग किए जाने वाले स्टेरॉयड से वजन कैसे बढ़ सकता है। अस्थमा, एक सामान्य क्रोनिक सांस से जुड़ी समस्या है जो विश्व स्तर पर अनगिनत व्यक्तियों को प्रभावित करता है। इसमें सांस लेने में परेशानी, खांसी और घरघराहट जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। हालाँकि अस्थमा का कोई आखिरी इलाज नहीं है, फिर भी कई उपचारों, जैसे इन्हेलर और स्टेरॉयड का उपयोग करके इसको कंट्रोल किया जा सकता है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अस्थमा के मरीज के लिए फिजिकली ज्यादा एक्टिव रहना बहुत मुश्किल हो जाता है। लंबे समय तक स्टेरॉयड लेने से व्यक्ति को नॉर्मल से अधिक भूख लग सकती है, जिससे वजन बढ़ सकता है। “स्टेरॉयड से वॉटर रिटेंशन भी हो सकता है, जिससे वजन बढ़ सकता है। यही कारण है कि अस्थमा के मरीज का वजन बड़े पैमाने पर बढ़ने लगता है।”

Disclaimer: ये खबर सिर्फ आपको जागरूक करने के लिए लिखी गई है। इसके लिए घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी की मदद ली गई है। अपनी स्किन और सेहत के लिए कोई नुस्खा आजमाने से पहले कृप्या डॉक्टर्स की सलाह लें।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00