Home EnvironmentWeather दिल्ली-NCR में कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक

दिल्ली-NCR में कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक

सर्दी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद-IMD

by Farha Siddiqui
0 comment
cold wave in delhi-ncr

19 January 2024

दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर और कोहरे ने लोगों की परेशीनियां बढ़ा रखी है। कोहरे और शीतलहर के डबल अटैक ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया। आज सुबह भी आसमान में घना कोहरा था, तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

इसी बीच राहत की खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि अब जल्द ही ठंड से राहत मिलेगी। विभाग के मुताबिक अब धीरे-धीरे ठंड और कोहरे में कमी दर्ज की जाएगी। अभी बारिश के भी 10 दिनों तक कोई आसार नहीं हैं। लेकिन ठंड के एक से दो झटके अभी और लग सकते हैं।

पंजाब और हरियाणा में सर्दी का सितम

राजधानी दिल्ली के साथ ही पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज  किया गया। हरियाणा के सिरसा में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही राज्यों के कई हिस्से ठंड की चपेट में रहे, और सुबह घना कोहरा छाया रहा। हिसार में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 7 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया।

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ समय से ठंड और कोहरा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। 1 से 11 जनवरी तक दिन के समय धूप नहीं निकली। तो वहीं 12 से 16 जनवरी तक न्यूनतम तापमान भी 4 डिग्री से कम दर्ज किया गया। अब ठंड का पीक सीजन लगभग बीत चुका है। फिलहाल तो तापमान में अगले 5 से 6 दिनों तक बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन धूप निकलने से दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा हो सकता है। बारिश की संभावना नहीं है, इसके चलते न्यूनतम तापमान भी 5 से 7 डिग्री के आसपास अभी बना रहेगा।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00