Home Business Bank Holiday November 2024: त्योहारी सीजन में कब और कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, Note करें Date

Bank Holiday November 2024: त्योहारी सीजन में कब और कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, Note करें Date

by Arsla Khan
0 comment
Bank Holiday November 2024: त्योहारी सीजन में कब और कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, Note करें Date

Bank Holiday November 2024 List : दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में नवंबर के महीने में काफी छुट्टियां रहने वाली हैं, जिसको लेकर RBI ने भी नवंबर 2024 महीने की लिस्ट जारी कर दी है.

19 October,

Bank Holiday November 2024 List : 30 नवंबर को छोटी और 1 नवंबर को बड़ी दीवाली होने से साथ ही इस महीने कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, जिसको लेकर RBI ने भी नवंबर महीने की लिस्ट जारी कर दी है. इसके साथ ही स्कूलों-सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहेगा. इतना ही नहीं, अधिकत प्राइवेट ऑफिसेज, इंस्टीट्यूट और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. अगर ऐसे में आपको बैंक या फिर सरकारी दफ्तर में कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें. दरअसल, नवंबर में कई त्योहारों के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं. ये छुट्टियां राज्यों में मनाए जाने वाले फेस्टिवल की वजह से होंगी. वहीं कुछ ऐसे फेस्टिवल हैं, जिनके कारण पूरे देश में बैंकों और सरकारी दफ्तरों में की छुट्टी रहेगी. आइये जानते की उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और पंजाब समेत देश के तमाम राज्यों में 3, 10, 17, 24 नवंबर को रविवार को छुट्टी होने के अलावा कब और कितने दिन बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहने वाले हैं?

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Holiday 2024 List) में कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 1 नवंबर को दीवाली की छुट्टी
  • 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा
  • 3 नवंबर को भैयादूज पूजा
  • 7,8 नवंबर को छठ पूजा की वजह से बैंक बंद रहेंगे
  • 9 नवंबर को दूसरे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे
  • 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती

बिहार (Bihar Pradesh Holiday 2024 List) में कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 1 नवंबर को दीवाली की छुट्टी
  • 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा
  • 3 नवंबर को भैयादूज पूजा
  • 7, 8 को छठ पूजा की वजह से बैंक बंद रहेंगे
  • 9 नवंबर को दूसरे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Holiday 2024 List) में कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 1 नवंबर को दीपावली का दूसरा दिन
  • 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा
  • 3 नवंबर को भैयादूज पूजा
  • 7, 8 को छठ पूजा की वजह से बैंक बंद रहेंगे
  • 8 नवंबर को भगवान शहस्‍त्रबाहु जयन्‍ती
  • 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती
  • 12 नवंबर को नामदेव जयंती
  • 22 नवंबर को झलकारी जयंती

पंजाब सरकार ने नवंबर 2024 के महीने में कुल 28 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे घोषित किए हैं. पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों को इन दिनों दो छुट्टियां लेने की सुविधा प्रदान करती है. आइए जानते हैं कि नवंबर में किस-किस दिन रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे हैं.

पंजाब में कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 1 नवंबर को दीवाली, विश्वकर्मा दिवस और न्यू पंजाब डे
  • 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा
  • 3 नवंबर को भैयादूज पूजा और गुरु ग्रंथ साहिब का गुरु गद्दी दिवस
  • 7, 8 को छठ पूजा की वजह से बैंक बंद रहेंगे
  • 12 नवंबर को संत नाम देव का जन्मदिवस
  • 15 नवंबर को गुरु नानक देव का जन्मदिवस
  • 16 नवंबर को सरदार करतार सिंह सराभा का शहीदी दीवस

इन माध्यम के जरिए ली जा सकती हैं सेवाएं

त्योहारी सीजन में बैंक बंद रहने के दौरान आप ऑनलाइन सेवाओं के साथ नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी सभी सुविधाओं का यूज कर सकते हैं. साथ ही बैंक भी ग्राहकों को सलाह देता है कि वो अपना काम निपटाने से पहले अपनी स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में पता कर लें, क्योंकि भारत में हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं.

यह भी पढ़ें : PM Kisan Samman Nidhi Yojana से कितना हुआ सुधार? Note कर लें आवेदन करने की पूरी जानकारी

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00