Home Entertainment आखिर कौन हैं मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब जीतने वाली क्रिस्टीना पिस्जकोवा?

आखिर कौन हैं मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब जीतने वाली क्रिस्टीना पिस्जकोवा?

जानिए मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टीना पिस्जकोवा के बारे में सबकुछ

by Pooja Attri
0 comment
Christina

10 March 2024

71वां मिस वर्ल्ड का खिताब चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपने नाम कर लिया है। प्रतियोगिता ने 112 देशों ने हिस्सा लिया था, जिनको पछाड़कर क्रिस्टीना मिस वर्ल्ड बनीं। इस साल मिल वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन मुंबई में हुआ था। क्रिस्टीना को मिस वर्ल्ड का ताज साल 2023 में बनी विनर कैरोलिना बिलावस्का ने पहनाया था। वहीं फर्स्ट रनर-अप का ताज लेबनान की यासमिना जायटौन के सिर पर सजा।

कौन हैं मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना?

चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा 19 जनवरी 1999 में जन्मीं थीं। अभी वो लॉ एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की स्टूीडेंट हैं। क्रिस्टीना पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग भी कर रही हैं। साथ क्रिस्टीना Krystyna Pyszko Foundation नाम का फाउंडेशन भी चलाती हैं। गरीब और असहाय बच्चों के लिए क्रिस्टीना ने तंजानिया में काफी काम किए हैं। उन्होंने तंजानिया में अपना पूरा सहयोग देते हुए गरीब बच्चों के लिए इंग्लिश स्कूल खोला। क्रिस्टीना की लाइफ का बेस्ट मैमोरेबल पल अंग्रेजी स्कूल खोलना था। मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टीना पिस्जकोवा को म्यूजिक और एक्टिंग में भी काफी इंट्रस्ट है। साथ ही उन्हें वायलिन और बांसुरी बजाने का भी शौक है। क्रिस्टीना की हाइट 5 फीट 11 इंच है। उनको जर्मन, इंग्लिश, स्लोवॉक और पोलिश भाषाएं आती हैं। चेक रिपब्लिक ने दूसरी बार मिस वर्ल्ड का किताब जीता है। इससे पहले Tatana Kucharova ने 2006 में ये खिताब अपने नाम किया था।

कहां हुआ हॉस्ट?

पूरे 28 साल बाद भारत द्वारा मिस वर्ल्ड ब्यूटी कॉन्टेस्ट हॉस्ट किया था। इस बार मिस वर्ल्ड जज पैनल में 12 जज शामिल थे जिनमें कृति सेनन, पूजा हेगड़े, क्रिकेटर हरभजन सिंह और फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला जैसी कई हस्तियां थीं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग और करण जौहर द्वारा हॉस्ट किया गया था। वहीं प्रतियोगिता में फेमस सिंग शान द्वारा जबदस्त गानों से समां बांधा गया था। वहीं 22 साल की सिनी शेट्टी जो मंबई की रहने वाली हैं, उनके द्वारा भारत का प्रतिनिधित्व किया गया था। हालांकि, सिनी टॉप 4 कंटेस्टेंट जगह बनाने से चूक गईं। उन्होंने साल 2022 में ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड’ का खिताब जीता था।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00