Home Politics झारखंड मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नाराज कांग्रेस MLA पहुंचे दिल्ली

झारखंड मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नाराज कांग्रेस MLA पहुंचे दिल्ली

मल्लिकार्जुन खरगे से करेंगे मुलाकात

by Rashmi Rani
0 comment
Congress MLA reached Delhi

18 February 2024

झारखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद चंपई सोरेन सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुराने मंत्रियों को फिर से मंत्री बनाए जाने से कांग्रेस विधायक नाराज हो गए हैं। सभी नाराज विधायक वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली पहुंचे कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने बताया कि हम दिल्ली पहुंच गए हैं। बाकी नेता भी जल्द पहुंचेंगे।

हम कांग्रेस नेतृत्व से चर्चा करेंगे। हम पार्टी के कोटे से बनाए गए चारों मंत्रियों को बदलना चाहते हैं। विधायक प्रदीप यादव और मंत्री बनाए गए चार विधायकों के अलावा बाकी सभी 12 विधायक साथ हैं। विधायक का कहना है कि झामुमो ने पहले ही मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का पद ले लिया है। उनके पास 6 मंत्री पद हैं और हम बाकी एक पद चाहते हैं। हम उस पर कोई समझौता नहीं करेंगे।

12 विधायकों ने दी धमकी
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश ठाकुर पहले ही दिल्ली पहुंच चुके है। दोनों विधायक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के करीब 12 विधायकों ने धमकी दी है कि अगर मंत्री बनाए गए नेताओं को बदला नहीं गया तो सभी लोग 23 फरवरी से होने वाले विधानसभा सत्र का बहिष्कार करेंगे। बता दें कि झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 विधायक (झामुमो के 29, कांग्रेस के 17 और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का एक) हैं।

हम सभी एकजुट हैं- बसंत सोरेन
दरअसल, आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख को फिर से मंत्री पद देने के कांग्रेस के फैसले से नाराज विधायक पहले रांची के एक होटल में इकट्ठे हुए। उन्हें मनाने के लिए झारखंड के मंत्री बनाए गए बसंत सोरेन पहुंचे। विधायकों से मुलाकात के बाद बसंत सोरेन ने कहा कि भ्रम की कोई स्थिति नहीं है। हम सभी एकजुट हैं।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00