Home History छत्रपति शिवाजी से गांधी तक, 17 फरवरी से जुड़ा इन लोगों का इतिहास

छत्रपति शिवाजी से गांधी तक, 17 फरवरी से जुड़ा इन लोगों का इतिहास

इतिहास में दर्ज है 17 फरवरी की तारीख, जानें खास बातें

by Preeti Pal
0 comment
HISTORY OF 17 FEB

17 February 2024

इतिहास के पन्ने जब खुलते हैं तो ऐसे-ऐसे नाम सामने आते हैं जिनके बारे में आज के लोग ज्यादा नहीं जानते। हर दिन का अपना एक खास इतिहास होता है। दुनिया में कहीं ना कहीं कुछ तो खास होता ही है। ऐसा ही ऐतिहासिक दिन है 17 फरवरी। ये दिन भी इतिहास में कई अच्छी-बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है। इस दिन वीर मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी का जिक्र भी होता है। उन्होंने 1670 में इसी दिन मुगलों की सेना के साथ युद्ध में विजय प्राप्त की और सिंहगढ़ के किले पर अपना परचम लहराया।

17 फरवरी की मुख्य घटनाएं-

1670: 17 फरवरी को महान छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराया और सिंहगढ़ के किले पर कब्ज़ा किया।
1843: इसी दिन ब्रिटेन ने मियानी की लड़ाई जीती थी। इसके बाद उसने पाकिस्तान के आज के सिंध प्रांत के ज्यादातर हिस्सों पर कब्जा किया।
1863: 17 फरवरी 1863 को जिनेवा में इंटरनेशनल रेडक्रॉस की स्थापना हुई थी।
1915: गांधी जी ने इसी दिन पहली बार शांतिनिकेतन यात्रा की।
1931: लॉर्ड इरविन ने दिल्ली के वाइसरीगल लॉज में महात्मा गांधी का स्वागत पहली बार भारत के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में किया।
1963: बास्केटबाल के महान खिलाड़ियों में शामिल माइकल जोर्डन उर्फ ‘एयर जोर्डन’ भी आज ही के दिन पैदा हुए।
1979: वियतनाम युद्ध के बाद वियतनाम ने चीन के बदले सोवियत संघ के साथ नजदीकियां बढ़ाईं। फिर चीन ने इस पड़ोसी मुल्क पर हमला बोल दिया।
1987: जब ब्रिटेन में शरण मांगने वाले श्रीलंका के तमिलों के एक समूह को उनके देश वापस भेजने की कोशिशि की गई थी। इस वजह से उन्होंने कपड़े उतारकर विरोध प्रदर्शन किया था, वो भी 17 फरवरी का ही दिन था।
1996: आज ही के दिन इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी ने कहर बरपाया। इसमें 100 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई। 50 लोग लापता हुए और 400 से ज्यादा घायल हुए।
2004: फूलन देवी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रहे ‘शमशेर सिंह राणा’ आज ही के दिन तिहाड़ जेल से फरार हुए।
2005: बांग्लादेश की मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने 17 फरवरी 2005 को भारतीय नागरिकता का अनुरोध किया।
2007: महिला उत्थान के लिए समर्पित और गांधीवादी कार्यकर्ता अरुणाबेन देसाई का 17 फरवरी 2007 को गुजरात में निधन हुआ।
2009: आज ही के दिन एग्ज़िट पोल के प्रसारण पर रोक लगाई गई थी।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00