Home Regional मराठा आरक्षण की मांग लेकर जरांगे जाएंगे मुंबई

मराठा आरक्षण की मांग लेकर जरांगे जाएंगे मुंबई

मराठा आरक्षण लागू करने का बनाएंगे दबाव

by Farha Siddiqui
0 comment
manoj jarange anshan

15 February 2024  

मराठा आरक्षण की मांग करने वाले कार्यकर्ता मनोज जरांगे 18 या 19 फरवरी को मुंबई जाएंगे। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार की ‘कुनबी मराठाओं के रक्त संबंधियों’ संबंधी मसौदा अधिसूचना को कानून में बदलने की मांग को लेकर वो मुंबई जाएंगे।

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने मराठा समुदाय की आरक्षण और अन्य मांगों पर चर्चा के लिए 20 फरवरी को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की बात कही थी। जिसपर जरांगे की यह टिप्पणी आई है।

गौरतलब है कि मराठा समुदाय को ओबीसी में शामिल करने की मांग को लेकर जरांगे अनशन पर है। उन्होंने जालना जिले के अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती गांव में छठे दिन भी अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखा।

जरांगे की हालत खराब

जरांगे के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई है। जरांगे के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे मराठा कार्यकर्ता किशोर मरकड ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधियों को जरांगे से बात करनी चाहिए और अधिसूचना को लागू करने का आश्वासन देना चाहिए।

जरांगे को बुधवार शाम को प्रदर्शन के दौरान ‘आईवी फ्लूइड’ दिया गया था। बिना जानकारी के ‘आईवी फ्लूइड’ लगाए जाने से गुस्साए जरांगे ने कहा कि अगर सरकार उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट देना चाहती है तो उन्हें तुरंत मराठा आरक्षण लागू करना चाहिए, नहीं तो वह फिर से विरोध प्रदर्शन के दूसरे दौर के लिए मुंबई जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00