Home Regional BJP के नंद किशोर यादव बने बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष

BJP के नंद किशोर यादव बने बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष

सर्वसम्मति से हुआ नए स्पीकर का चुनाव

by Farha Siddiqui
0 comment
nand kishor yadav

15 February 2024 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव बिहार विधानसभा के नये अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। सदन में उनके निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा नये अध्यक्ष को उनके आसन तक ले गये।

पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से सात बार के विधायक रहे नंद किशोर यादव ने बिहार विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के एक दिन बाद मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। यादव से पहले RJD के अवध बिहारी चौधरी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष थे। चौधरी के अध्यक्ष पद से हटने के बाद JDU के महेश्वर हजारी उप सभापति के रूप में कार्यवाही चला रहे थे।

1978 में राजनीति में रखा कदम नंद किशोर यादव ने साल 1978 में पटना नगर निगम के पार्षद के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी और 1982 में वह पटना के उपमहापौर बने थे। यादव 1995 में पहली बार विधायक चुने गए थे। और कई बार नीतीश कुमार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। अध्यक्ष पद के लिए यादव के नाम पर मुहर को बीजेपी के नयी सत्तारूढ़ व्यवस्था में अत्यंत पिछड़ा वर्ग,  अन्य पिछड़ा वर्ग और उच्च जाति के बीच संतुलन बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00