Home National किसानों के विरोध के मद्देनजर दिल्ली की सीमाएं सील

किसानों के विरोध के मद्देनजर दिल्ली की सीमाएं सील

बार्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

by Farha Siddiqui
0 comment
किसानों के विरोध के मद्देनजर दिल्ली की सीमाएं सील, बार्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

08 February 2024

उत्तर प्रदेश के किसानों के आज दिल्ली कूच को लेकर नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। नोएडा में धारा 144 लगा दी गई है। किसानो के दोपहर करीब 12 बजे नोएडा के महामाया फ्लाईओवर पर जमा होकर दिल्ली की तरफ बढ़ने की खबरें है उसे देखते हुए हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लंबा जाम लग रहा है। रूट्स को डायवर्ट कर दिया गया है ताकि लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े। आज सुबह से ही दिल्ली से नोएडा आने वाली सड़क पर लंबा जाम देखने को मिल रहा है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए है। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए पुलिस की तरफ से पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। सड़कों पर क्रेन, बुलडोजर, वज्र वाहन, ड्रोन कैमरे दिखाई दे रहे है, हर हालात से निपटने के लिए पुलिस की तैयारियां पूरी है। पुलिस लगातार किसानों से भी बात कर रही है, ताकि वो अपने प्रदर्शन को रोक दें।  

अधिकारियों के मुताबिक किसानों के बड़े विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, खासकर दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए है। उन्होंने बताया कि यातायात की व्यवस्था भी की गई है और यात्रियों को कुछ सड़कों से बचने की सलाह दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी के बार्डर पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी को भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।

आपको बता दें कि 81 गांवो के किसान है, जो आज दिल्ली कूच करने वाले है, उसे देखते हुए नोएडा में धारा 144 लगा दी गई है। इससे पहले कल किसानों ने महापंचायत करके अधिग्रहहित ज़मीन के बदले बढ़ा हुआ मुआवजा या फिर उसके बदले ज़मीन की मांग की थी। 4 किसान संगठन इसमें शामिल है। जो चिल्ला बार्डर पर 7 दिनों से धरने पर बैठे है, किसान लगातार पंचायत भी कर रहे है।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00