Home International श्रीलंका ने 23 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंका ने 23 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

2 नौकाएं भी कर ली गई जब्त

by Rashmi Rani
0 comment
arrested 23 Indian fishermen

श्रीलंकाई नौसेना ने अपने समुद्री इलाके में अवैध रूप से मछलियां पकड़ने के आरोप में 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और 2 नौकाएं भी जब्त कर लीं हैं। श्रीलंकाई नौसेना ने प्रेस नोट जारी कर ये जानकारी दी है। प्रेस नोट में कहा गया कि पकड़े गए 23 मछुआरों और उनकी नौकाओं को कांकेसनथुरई बंदरगाह ले जाया गया और उनके ऊपर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक श्रीलंकाई नौसेना ने 3 फरवरी 2024 की रात को विशेष अभियान चलाया। अभियान के जरिए 2 भारतीय नौकाओं को जब्त किया गया। श्रीलंका की नौसेना विदेशी नौकाओं के जरिए अवैध रूप से मछली पकड़ने पर लगाम लगाने के लिए गश्त करती है। बता दें कि भारत और श्रीलंका के संबंधों के बीच मछुआरों का मुद्दा विवादास्पद है। श्रीलंकाई नौसैनिकों ने कई बार पाक जलडमरू में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की है। श्रीलंका ने जनवरी में भारत के 36 मछुआरों को गिरफ्तार किया था। साथ ही 2023 में 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और 35 नौकाएं जब्त की थीं।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00