Home EnvironmentWeather उत्तर भारत में मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

उत्तर भारत में मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

कई राज्यों में हो सकती है बारिश

by Rashmi Rani
0 comment
घने कोहरे के कारण कईं उड़ानों पर ब्रेक, सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर कम थी विजिबिलिटी

29 Jan 2024

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 3 दिन में हल्की बारिश होने की संभावना है। तो वहीं यूपी और बिहार में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में भी खराब मौसम की वजह से यातायात सेवाओं पर खासा असर देखा जा रहा है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक जल्द ही पूरे उत्तर भारत को ठंड से राहत मिल सकती है।

1 फरवरी को बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-NCR में 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो इसकी वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है। IMD के अनुसार दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। तो वहीं, अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

ठंडी हवाएं बनी लोगों की परेशानी
रविवार की ठंडी हवाओं के बाद सोमवार को मौसम अचानक पलट गया है। सुबह के समय कोहरा नहीं दिखा, लेकिन बर्फीली हवाओं का अटैक देखा गया है। इससे पहले रविवार को दोपहर में अचानक बादल घिर आए। ठंडी हवा चलने लगी। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने से गलन बढ़ गई। कोहरे की वजह से रविवार को विमान सेवाएं भी प्रभावित रहीं। मुंबई से आ रहा विमान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00