Home EnvironmentWeather ठंड और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट

ठंड और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट

अगले तीन दिनों में, और गिर सकता हैं पारा

by Farha Siddiqui
0 comment
delhi-ncr weather

20 January 2024

बढ़ती ठंड और शीतलहर ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से पांच दिनों के लिए ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में, दिन के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिन तक घना कोहरा छाया रह सकता है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  ठंड के कारण कई जगहों पर स्कूलों को बंद कर दिया गया है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में हो सकती है गिरावट

उत्तरी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में,तो  राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 6 से 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

बात करे अगर शुक्रवार की तो बीकानेर और कानपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

कईं ट्रेनें चल रही हैं देरी से

बढ़ती ठंड और शीतलहर का असर यातायत पर भी पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक घने कोहरे के चलते दिल्ली आने वाली, या यहां से गुजरने वाली ट्रेनों पर इसका असर दिखाई दे रहा है। घने कोहरे के कारण 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। हवाई उड़ानों का भी ऐसा ही हाल है। कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है, तो कई को डायवर्ट करना पड़ा।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00