Home Religious राम लला की प्रतिमा का हुआ अनावरण

राम लला की प्रतिमा का हुआ अनावरण

कई राज्यों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान

by Farha Siddiqui
0 comment
Ramlala's statue unveiled in Ayodhya

19 January 2024

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। ऐसे में पूरा देश भगवान राम की भक्ति में डूब चुका है। हर कोई अपनी श्रद्धा के अनुसार इस समारोह में सहयोग कर रहा है। किसी राज्य की तरफ से लड्डू भेजे जा रहे हैं, तो किसी राज्य के तरफ से अगरबत्ती भेजी गई हैं। महाराष्ट्र के अमरावती से 500 किलोग्राम कुमकुम की पत्तियां भेजी गई हैं। इसे आध्यात्मिक नेता राजेश्वर मौली और जितेंद्रनाथ महाराज ने भेजा है। अयोध्या के लिए लोगों में ऐसा भक्ति भाव है, कि वो सारी हदों को पार कर दे। आलम ये है कि लोग साइकिल से या फिर पैदल भगवान राम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

रामलला की प्रतिमा का हुआ अनावरण

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा का आज अनावरण कर दिया गया है। प्रतिमा की आंख पर पीले रंग का कपड़ा बांधा गया है। इसके साथ ही प्रतिमा को गुलाब के फूलों की माला भी पहनायी गई है। विश्व हिंदू परिषद के तरफ से भगवान राम की प्रतिमा की फोटो जारी की गई है। मुख्य आचार्य अरुण दीक्षित ने बताया कि वैदिक मंत्रोचार के बीच गर्भगृह में प्रतिमा को रखा गया है।।

राम मंदिर को लेकर लोगों की दिवानगी

कड़ाके की इस ठंड में भी लोग देश के अलग अलग हिस्सों से स्केटिंग कर, साइकिल चलाकर, या फिर पैदल ही लंबी दूरी तय कर अयोध्या पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि वो देश के इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनाना चाहते हैं। बिहार के मधेपुरा जिले से नीतीश कुमार साइकिल पर 600 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर अयोध्या पहुंचे हैं।

नीतिश को अयोध्या पहुंचने में सात दिन लग गए। नृत्य मैराथन का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली सोनी चौरसिया वाराणसी से स्केटिंग करते हुए अयोध्या आ रही हैं। वो 22 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएंगी। राजस्थान के कोटपुतली से 10 साल के हिमांशु सोनी स्केट्स पर अयोध्या के लिए निकले हैं, तो वहीं देश को एकता का संदेश देने के मकसद से शबनम शेख मुंबई से अयोध्या तक पैदल चलकर आ रही हैं।

कई राज्यों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान

गुजरात में अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सभी सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। अधिकारियों ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। सिर्फ अयोध्या  ही नहीं बल्कि पूरा देश राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाएगा। भोपाल में भी सभी सरकारी कार्यालय को दोपहर 2.30 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। त्रिपुरा सरकार ने भी 22 जनवरी को राज्य में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

ममता बनर्जी से बीजेपी की अपिल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने ये अनुरोध किया, कि 22 जनवरी को छुट्टी घोषित करें, ताकि सभी लोग इस जश्न में शामिल हो सकें। देशभर में केंद्र सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बीमा कंपनी, वित्तीय संस्थान और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को आधे दिन के लिए बंद कर दिया गया है। बीजेपी अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट के जरिए पत्र को शेयर किया है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों को बंद करने के बारे में एक बार विचार किया जाए। आपको बता दें कि 22 जनवरी को ममता बनर्जी सद्भाव रैली करेंगी। पार्क सर्कस में एक जनसभा का भी आयोजन होगा। सबसे पहले ममता बनर्जी कालीघाट मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी, और उसके बाद अलग अलग धार्मिक स्थलों पर भी जाएंगी।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00