Home National विकसित भारत संकल्प अभियान में नड्डा

विकसित भारत संकल्प अभियान में नड्डा

अब तक यात्रा से जुड़े, 15 करोड़ से ज्यादा लोग

by Farha Siddiqui
0 comment
nadda in bharat viksit yatra

19 January 2024

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। इस यात्रा को विश्वास नगर इलाके में निकाला गया। नड्डा ने इस यात्रा के जरिए लोगों को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया। नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने तय किया है, कि सरकार की नीतियों से जो भी लोग वंचित हैं, उनकों सबसे पहले प्राथमिकता दी जाए। नड्डा ने कहा कि इस अभियान में हिस्सा लेने से लोगों को फायदा हुआ है।

यात्रा से जुड़े 15 करोड़ से ज्यादा लोग

केंद्र सरकार की ये यात्रा देशभर में निकाली जा रही है। ये यात्रा दो महीनों में ही जनभागीदारी का प्रतीक बन गई है। इसमें अब तक 15 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुकें हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र की एक ऐतिहासिक पहल है। जिसका मकसद पूरे देश में सरकारी योजनाओं को 100 प्रतिशत तक जनता तक पहुंचाना है।

आपको बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्यों में अभियान शुरू होने के बाद ही लोगों की भागीदारी इसमें बढ़ी है। चौथे हफ्ते के आखिरी में 13 दिसंबर 2023 को यात्रा 2.06 करोड़ लोगों तक पहुंची, तो पांचवें हफ्ते के आखिरी में 22 दिसंबर को ये संख्या बढ़कर 5 करोड़ हो गई। फिर अगले चार हफ्तों में यात्रा में 10 करोड़ लोग शामिल हुए।

गांवों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह

इस यात्रा का खास असर गांव में देखा जा रहा है। एक लाख से ज्यादा ग्राम पंचायतों ने 100 प्रतिशत आयुष्मान कार्डों हासिल कर लिए है। जिससे लाखों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिली। हर घर जल योजना के जरिए स्वच्छ पानी अब 79,000 से ज्यादा ग्राम पंचायतों तक पहुंच रहा है।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00