Home Politics लोकसभा चुनाव से पहले कोंग्रस को बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव से पहले कोंग्रस को बड़ा झटका

मिलिंद देवड़ा ने थामा शिवसेना का दामन

by Farha Siddiqui
0 comment
milind devra in shivsena

15 january 2024

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस को छोड़ एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के लिए ये एक बहुत बड़ा नुकसान साबित हो सकता है। मंत्री मिलिंद देवड़ा पिछले 55 साल से कांग्रेस के साथ थे लेकिन, भारत जोड़ों न्याय यात्रा से ठीक पहले उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद देवड़ा ने कहा कि विकास के पथ पर चलने के लिए उन्होंने ये कदम उठाया है।

कांग्रेस का बीजेपी पर बड़ा आरोप

देवड़ा के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि ये सब कुछ पीएम मोदी के इशारे पर किया गया है। वहीं, अपने इस्तीफे की घोषणा देवड़ा ने खुद एक्स पर पोस्ट करके दी है। उन्होंने कहा कि मैं गेन की राजनीती में विश्वास रखता हूं ना कि पेन की राजनिती में।

देवड़ा का राहुल पर वार

उन्होनें शिवसेना में शामिल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पहले जैसी नहीं रही है। मनमोहन सिंह के वक्त पार्टी का हाल कुछ और था। अब पार्टी उद्योगपतियों और कारोबारियों के साथ दुर्व्यवहार करती है। वहीं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ मेरा रिश्ता 55 साल पुराना है। जो की अब खत्म हो गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनका पार्टी में स्वागत किया है।

देवड़ा की कुछ खास बातें

देवड़ा को हाल में ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया था। दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट का वो प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। हालांकि, 2014 और 2019 में जब उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ा था, तो शिवसेना के अरविंद सावंत ने उन्हें हरा दिया था। देवड़ा मुंबई इकाई के प्रमुख भी रह चुके हैं।

एकनाथ शिंदे सबसे योग्य मुख्यमंत्री

शिंदे के आधिकारिक आवास पर एक सभा को संबोधित करते हुए देवड़ा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सबसे योग्य मुख्यमंत्री बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को छोड़ना मेरे लिए इतना आसान नहीं था, लेकिन ये जरूरी था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अच्छे लोगों की जरूरत है, तब ही वो राज्य को और भी विकास की तरफ ले जा पाएंगे। उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।

कांग्रेस ने बीजेपी का उड़ाया मखौल

दूसरी तरफ देवड़ा के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से ध्यान भटकाने के लिए ये बीजेपी कि एक साजिश है। उन्होंने कहा कि दो बार के उम्मीदवार को अपने साथ शामिल कर, वो बस हमारा ध्यान भटका रहे हैं, लेकिन इससे कुछ नहीं होगा। वहीं, सुप्रिया सुले ने कहा कि क्या उनके पास अपनी कोई प्रतिभा नहीं है। जो कांग्रेस के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर रहे है।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00