Home Religious अयोध्या में श्री राम नाम महायज्ञ का आयोजन

अयोध्या में श्री राम नाम महायज्ञ का आयोजन

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले महायज्ञ का आयोजन

by Farha Siddiqui
0 comment
mahayagya on saryu river

11 January 2024

अयोध्या में सरयू तट पर 14 से 25 जनवरी तक श्री राम नाम महायज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। उसके आयोजकों ने ये जानकारी दी हैं। उनके मुताबिक, इस वृहद अनुष्ठान के लिए 1008 नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। इसके लिए राम मंदिर से दो किलोमीटर दूर सरयू नदी के घाट पर 100 एकड़ में टेंट सिटी बसाई गई है। आयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले इस महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।

राम मंदिर के लिए देश-विदेश से आ रहे हैं खास तोहफे

22 जनवरी को अयोध्या में  होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर के लिए देश विदेश से तमाम तोहफे भेजे जा रहे हैं। ये तोहफे भेजने वाले कलाकारों को उम्मीद है, कि उनके भेजे गए उपहारों का इस्तेमाल ,भव्य राम मंदिर में किया जाएगा। जो तोहफे अब तक भेजे गए है उनमें 108 फुट लंबी अगरबत्ती, 2,100 किलोग्राम का घंटा, 1,100 किलोग्राम वजन का एक विशाल दीपक, सोने के खड़ाऊं, 10 फुट ऊंचा ताला और चाबी के साथ आठ देशों का समय एक साथ बताने वाली घड़ी भी शामिल हैं।

सूरत के एक हीरा व्यापारी ने 5,000 अमेरिकी हीरे और दो किलोग्राम चांदी मिलाकर राम मंदिर की थीम पर एक हार तैयार किया है। 40 कारीगरों ने 35 दिन में इसे तैयार किया है। इस हार को राम मंदिर ट्रस्ट को गिफ्ट के तौर पर दिया गया है।

नेपाल के जनकपुर में सीताजी की जन्मभूमि से भगवान राम के लिए 3,000 से ज्यादा तोहफे अयोध्या पहुंचे हैं। इनमें गेहने और कपड़ों समेत कईं उपहार शामिल है। इन तोहफों को नेपाल के जनकपुर धाम रामजानकी मंदिर से अयोध्या ले जाया गया।

वही राम मंदिर के लिए श्रीलंका का एक प्रतिनिधिमंडल भी अशोक वाटिका से एक खास तोहफे के साथ अयोध्या पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल ने महाकाव्य रामायण में वर्णित अशोक वाटिका से लाई गई एक शिला राम मंदिर के लिए गिफ्ट की। कहा जाता है कि अशोक वाटिका वही जगह है, जहां रावण ने माता सीता का अपहरण करने के बाद उन्हें रखा था।

राम भक्तों को बांटी जाएंगी मिठाईयां

वही नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर ने ऐलान किया है, कि वो राम मंदिर के  प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले भक्तों के लिए 7,000 किलोग्राम राम हलवा तैयार करेंगे।

मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान की तरफ से अयोध्या में यज्ञ के लिए 200 किलोग्राम लड्डू भेजने की तैयारीयां की जा रही है।

तिरूपति में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के संरक्षक, तिरुमला तिरूपति देवस्थानम ने भी ऐलान किया है, कि वो इस खास दिन पर भक्तों को बाटनें कि लिए एक लाख लड्डू भेजेगा।

आपको बता दें कि राम मंदिर का पहला चरण पूरा होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे। जिसके लिए तैयारियां जोरो शोर से की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00