Home Politics भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पद की रेस में चल रहे तमाम नामों को पीछे छोड़ भाजपा ने मुख्यमंत्री के लिए भजन लाल शर्मा के नाम का ऐलान किया।

by Live Times
0 comment
Bhajan Lal Sharma new Chief Minister of Rajasthan

12 दिसंबर 2023
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान में भी मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भाजपा ने एक बार फिर सबको चौंकाया दिया। मुख्यमंत्री पद की रेस में चल रहे तमाम नामों को पीछे छोड़ भाजपा ने मुख्यमंत्री के लिए भजन लाल शर्मा के नाम का ऐलान किया। जयपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे विधायक दल ने स्वीकार कर लिया। विधायक दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा उपमुख्यमंत्री होंगे। जबकि वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। इस दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे। गौरतलब है कि राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने 115 सीटों पर जीत दर्ज पूर्ण बहुमत हासिल किया है।


कौन हैं भजनलाल शर्मा ?


भजन लाल शर्मा संगानेर से विधायक चुने गए हैं और गौर करने वाली बात ये है कि वो पहली बार विधायक बने हैं। भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 मतों से हराया है। भजन लाल शर्मा ब्राह्मण हैं और उन्हें आरएसएस और भाजपा संगठन दोनों का करीबी माना जाता है। भजन
लाल शर्मा प्रदेश संगठन में महामंत्री रहे हैं। वह भरतपुर जिले के रहने वाले हैं। उनके पास राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री है।आपको बता दें कि 2023 के राजस्थान विधानसभा में संगानेर से सिटिंग विधायक रहे अशोक लाहोटी का टिकट काटकर  भजन लाल शर्मा को टिकट दिया गया था।
भावी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहली प्रतिक्रिया राजस्थान के भावी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद यह उनकी पहली प्रतिक्रिया थी।

देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें FACEBOOK पर लाइक करें या TWITTER पर फॉलो करें।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00